ईरान के जवाबी हमले में इजरायल के रिहायशी इलाके को भारी नुकसान, इलाका हुआ धुआं-धुआं

ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले में मध्य इज़रायल के पेताह टिकवा शहर के एक रिहायशी इलाके को नुकसान पहुंचा है. एक अपार्टमेंट की छत में छेद हो गया और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का यह चौथा दिन है और दोनों तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं.

Advertisement
ईरान के हमले से इजरायल को नुकसान (Photo: Screengrab) ईरान के हमले से इजरायल को नुकसान (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • तेलअवीव,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चौथे दिन भी जंग जारी है. इस बीच मध्य इज़रायल के शहर पेताह टिकवा में मंगलवार  को ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले में रिहायशी इलाके को भारी नुकसान पहुंचा. हमले के दौरान एक अपार्टमेंट बिल्डिंग की छत में बड़ा छेद हो गया, जबकि आसपास खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि, दोनों प्रभावित स्थलों पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Advertisement

अपार्टमेंट की छत फटी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने जोरदार धमाके की आवाज सुनी. आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों ने कहा कि धमाके के बाद वो मौके पर पहुंचे तो वहां शीशे टूटे हुए थे और अफरा-तफरी का माहौल था. इमारत की छत पर साफ तौर पर मिसाइल के प्रभाव के निशान देखे गए.

अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव का यह चौथा दिन है. हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. क्षेत्र में जारी हमलों के चलते वैश्विक तेल-ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण दुनिया भर के वित्तीय बाजारों में गिरावट देखी गई है.

चौथे दिन भी जंग जारी

सोमवार (2 मार्च) को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से जब इस युद्ध की अवधि को लेकर सवाल पूछा गया तो दोनों नेताओं ने कोई निश्चित समयसीमा बताने से परहेज किया. इससे संकेत मिल रहे हैं कि संघर्ष लंबा खिंच सकता है.

Advertisement

फिलहाल पेताह टिकवा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की निगरानी कर रही हैं. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement