स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में इंडियन शिप 'हाजी अली' पर ड्रोन अटैक, समंदर में समा गया जहाज, MEA ने कहा- ये बर्दाश्त नहीं!

इंडियन शिप 'हाजी अली' सोमालिया के बरबरा से शारजाह की ओर जा रहा था, तभी होर्मुज में ओमान के समुद्री तट पर इस हमला हुआ. हमला इतना ताकतवर था कि कुछ ही पलों में जहाज पानी में डूबने लगा. तभी क्रू के सदस्यों ने लाइफ बोट का इस्तेमाल कर जान बचाई.

Advertisement
होर्मुज में शिप 'हाजी अली' पर हमला हुआ है. (Photo: ITG) होर्मुज में शिप 'हाजी अली' पर हमला हुआ है. (Photo: ITG)

ब्रिजेश दोशी / शिवानी शर्मा

  • अहमदाबाद/दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत के एक जहाज पर हमला हुआ है. 'हाजी अली' नाम के इस जहाज पर ओमान के समुद्री तट पर ड्रोन से हमला हुआ है. ड्रोन का ये हमला इतना भीषण था कि पूरा का पूरा जहाज ही समंदर में डूब गया है. ये एक कार्गो शिप था. ईरान वॉर के दौरान भारत के शिप पर ड्रोन हमले की ये चुनिंदा घटना है. हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि हमला किसने किया है. भारत के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की तीखी निंदा की है और इसे 'अस्वीकार्य' बताया है. 

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार इस जहाज पर क्रू के 14 लोग सवार थे. ओमान की नेवी ने दावा किया है कि इन 14 लोगों को बचा लिया गया है. 

मालवाहक जहाज'हाजी अली' (MSV HAJI ALI BDI 1492)  गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले का है. अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में भारतीय जहाज डूबने की ये दूसरी घटना है. अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में जारी तनाव के बीच गुजरात का शिपिंग उद्योग इसका शिकार बनता दिख रहा है. 

एक हफ्ता पहले ही गुजरात का जहाज 'अल फैज नूर सुलेमानी-1' होर्मुज स्ट्रेट में ईरान और अमेरिका के बीच हुई गोलीबारी में डूब गया था. 

घटना के अनुसार बुधवार 13 मई को सुबह लगभग 3:30 बजे यह जहाज सोमालिया के बरबरा से शारजाह की ओर जा रहा था, जब जहाज़ ओमान में लिमाह के पास से गुज़र रहा था तभी एक मिसाइल या ड्रोन जोरदार धमाके के साथ जहाज से टकरा गई. इस दुर्घटना के कारण जहाज में आग लग गई. 

Advertisement

आग लगने के बाद जहाज समुद्र में डूबने लगा. जहाज को डूबते देख उस पर सवार कुल 14 सदस्यों ने तुरंत टाइम सिग्नल का इस्तेमाल करते हुए लाइफबोट्स की मदद ली और अपनी जान बचाई. ओमान कोस्ट गार्ड ने तत्काल कार्रवाई की और सभी भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया. हादसे के बाद उन्हें ओमान के दीबा बंदरगाह पर पहुंचा दिया गया है. 'हाजी अली' जहाज के मालिक सुल्तान अहमद संघार ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सभी 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. 

अब ओमान पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जहाज पर हमला किसने किया.

अब इन नाविकों को वापस लाने की कोशिश की जा रही है. 

'अल फैज नूर सुलेमानी-1' भी समंदर में डूबा

इससे पहले भारत का जहाज अल फैज नूर सुलेमानी-1 आठ मई 2026 की रात को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका-ईरान के बीच हुई गोलीबारी फंस गया था, इस दौरान इस जहाज पर हमला हुआ था और जहाज समंदर में डूब गया. यह जहाज दुबई से यमन के मुक्काला जा रहा था.

MEA ने कहा- हमला अस्वीकार्य

भारत के विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर तीखी आपत्ति जताई है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कल ओमान के तट के पास भारतीय फ्लैग वाले जहाज पर हुआ हमला अस्वीकार्य है और हम इस बात की कड़ी निंदा करते हैं कि वाणिज्यिक जहाज़ों और नागरिक नाविकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. 

Advertisement

विदेश मंत्रालय ने भारतीय चालक दल के सुरक्षित होने की पुष्टि करते हुए ओमानी अधिकारियों को कहा. भारत ने कहा है कि भारतीय क्रू सुरक्षित है और हम उनकी रक्षा के लिए ओमानी अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं. भारत ने स्पष्ट रूप से कहा कि कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाने और बेगुनाह आम क्रू सदस्यों को खतरे में डालना स्वीकार्य नहीं है. 

भारत दोहराता है कि कमर्शियल जहाज़ों को निशाना बनाने, निर्दोष चालक दल के सदस्यों की जान जोखिम में डालने या किसी भी तरह से नौवहन और व्यापार की स्वतंत्रता में बाधा डालने से बचना चाहिए. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement