'मां का रेप हुआ जिसके बाद मैं पैदा हुई, क्योंकि...' फेमस एंकर का खुलासा

महिला एंकर ने खुलासा किया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मां का यौन उत्पीड़न किया था, जिसके बाद मां प्रेग्नेंट हो गई थी और फिर उसका जन्म हुआ.

Advertisement
मशहूर WWE एंकर Kayla Braxton (Pic: Insta) मशहूर WWE एंकर Kayla Braxton (Pic: Insta)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 28 जून 2022,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST
  • WWE की मशहूर एंकर हैं कायला
  • कहा- अपने पिता के बारे में नहीं जानती

फेमस महिला एंकर ने खुद को 'प्रोडक्ट ऑफ रेप' बताया है. कायला ब्राक्सटन (Kayla Braxton) ने खुलासा किया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मां का यौन उत्पीड़न किया था, जिसके बाद मां प्रेग्नेंट हो गई थी और उनका जन्म हुआ. महिला का ये बयान अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा गर्भपात के संवैधानिक अधिकार (US Abortion Ruling) को समाप्त करने के बाद आया है. 

Advertisement

31 साल की ब्राक्सटन WWE की मशहूर एंकर हैं. उन्होंने हाल ही में ट्वीट में खुद को 'Product Of Rape' बताया. ब्राक्सटन ने अमेरिका में गर्भपात पर रोक लगाए जाने का विरोध किया है. 

WWE एंकर ने अपने ट्वीट में लिखा- 'मैं रेप की देन हूं. मेरी मां का एक अजनबी ने बलात्कार किया था. आज तक मुझे नहीं पता चला कि मेरे जैविक पिता कौन हैं. मेरी मां ने मुझे जन्म देना चुना, क्योंकि ये उनकी इच्छा थी. इसलिए नहीं कि कानून ने उन्हें ऐसा करने के लिए विवश किया.

'हमारे पास अपनी चॉइस होनी चाहिए.'

कायला ब्राक्सटन का कहना है कि बच्चे को जन्म देना है या नहीं ये महिला का अधिकार है. कानून बनाकर कोई नियम नहीं थोपा जाना चाहिए. बच्चे को जन्म देना महिला की सेहत, जिंदगी से जुड़ा हुआ मसला है. ब्राक्सटन ने कहा- 'हमारे पास अपनी चॉइस होनी चाहिए.'

Advertisement

गौरतलब है कि अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने वहां के 50 साल पुराने गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को समाप्त कर दिया है. कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी तौर पर मंजूरी देने वाले कानून को बदल दिया है, जिसके बाद अमेरिका में गर्भपात कराने में महिलाओं को मुश्किलें हो रही हैं. कोर्ट के इस फ़ैसले के खिलाफ देश के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement