ब्रिटेन के किंग्स चार्ल्स ने अपने छोटे भाई को घर से निकाला, एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद लिया फैसला

जेफरी एपस्टीन से जुड़े नए आपत्तिजनक दस्तावेज सामने आने के बाद ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने बड़ा एक्शन लिया है. प्रिंस एंड्रयू को विंडसर स्थित रॉयल लॉज छोड़ना पड़ा. यह कदम राजशाही की छवि बचाने और यौन शोषण पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के तौर पर देखा जा रहा है.

Advertisement
एपस्टीन फाइल्स मे प्रिंस एंड्रयू की आपत्तिजनक फोटो सामने आई है. (Photo: Reuters) एपस्टीन फाइल्स मे प्रिंस एंड्रयू की आपत्तिजनक फोटो सामने आई है. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

जेफरी एपस्टीन फाइल्स में सामने आए नए और गंभीर खुलासों के बाद ब्रिटेन की राजशाही में एक बार फिर भूचाल आ गया है. किंग चार्ल्स के छोटे भाई प्रिंस एंड्रयू उर्फ एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को विंडसर एस्टेट स्थित अपने आलीशान घर रॉयल लॉज से बाहर कर दिया गया है. शाही सूत्रों के हवाले से बुधवार को यह जानकारी सामने आई.

करीब 30 कमरों वाले जॉर्जियन शैली के इस बंगले में प्रिंस एंड्रयू कई दशकों से रह रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, वह यहां और समय तक रुकना चाहते थे, लेकिन एपस्टीन से जुड़े नए आपत्तिजनक दस्तावेज सामने आने के बाद उन पर दबाव बढ़ गया. सोमवार रात वह अंधेरे में चुपचाप विंडसर से निकले और उन्हें किंग चार्ल्स की नॉरफॉक स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट में एक कॉटेज में शिफ्ट कर दिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मुझे अपनी शादी...', बिल गेट्स के खिलाफ एपस्टीन फाइलों पर पूर्व पत्नी ने क्या कहा?

हाल के दिनों में प्रिंस एंड्रयू को विंडसर में घुड़सवारी करते हुए देखा गया था, लेकिन अब वह वहां नियमित रूप से नजर नहीं आएंगे. शाही सूत्रों के अनुसार, संक्रमण काल पूरा करने के लिए वह कुछ हफ्तों तक कभी-कभार विंडसर लौट सकते हैं.

अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी नई एपस्टीन फाइल्स के बाद ब्रिटेन की थेम्स वैली पुलिस ने एंड्रयू के खिलाफ एक नए आरोप की समीक्षा शुरू कर दी है. हालांकि, प्रिंस एंड्रयू लगातार किसी भी तरह की गलत हरकत से इनकार करते रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 75000 डॉलर में एपस्टीन को भेज दी सरकारी फाइल! ब्रिटेन के इस बड़े नेता को लेकर चौंकाने वाले खुलासे

गौरतलब है कि 2019 में एपस्टीन मामले के चलते उन्हें सभी शाही जिम्मेदारियों से हटा दिया गया था. इसके तीन साल बाद उन्होंने वर्जीनिया जिउफ्रे द्वारा दायर यौन शोषण के मुकदमे को सेटल किया था, हालांकि उन्होंने आरोपों को कभी स्वीकार नहीं किया.

Advertisement

पिछले साल एपस्टीन फाइल्स के और दस्तावेज सामने आने के बाद किंग चार्ल्स ने अक्टूबर में राजशाही की छवि को बचाने के लिए कड़ा कदम उठाया. उन्होंने प्रिंस एंड्रयू से 'प्रिंस' की उपाधि छीन ली और रॉयल लॉज खाली कराने का फैसला किया. किंग चार्ल्स ने साफ कहा कि उनकी संवेदनाएं यौन शोषण पीड़ितों के साथ हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement