'ट्रंप ने अपने ऊपर खुद हमला करवाया?', कैरोलिन लेविट के बयान पर लोगों ने किए सवाल

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर से पहले कैरोलिन लेविट का “शॉट्स विल बी फायर” वाला बयान अब चर्चा में है. उन्होंने इसे ट्रंप के भाषण के लिए रूपक में कहा था, लेकिन कुछ ही देर बाद असली गोलीबारी हो गई. इसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे और बयान को लेकर तरह-तरह की अटकलें तेज हो गई हैं.

Advertisement
कैरोलिन लेविट ने डिनर प्रोग्राम से पहले बयान दिया था. (Image:Reuters) कैरोलिन लेविट ने डिनर प्रोग्राम से पहले बयान दिया था. (Image:Reuters)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:11 PM IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डिनर हॉल के बाहर शूटिंग की घटना के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट का एक बयान काफी चर्चा में है. उन्होंने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर से ठीक पहले कहा था कि "आज रात कुछ शॉट्स फायर होंगे", और इसके कुछ ही देर बाद वहां सच में गोलीबारी हो गई. इस टाइमिंग की वजह से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. उनके बयान को लेकर एक एक्स यूजर ने यहां तक सवाल कर दिया, "क्या यह हमला प्लानिंग के तहत कराया गया?"

Advertisement

दरअसल, लेविट फॉक्स न्यूज से बात कर रही थीं. उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप का आज रात का भाषण क्लासिक होगा. उनका भाषण काफी दमदार होगा. उन्होंने "शॉट्स फायर्ड" शब्द का इस्तेमाल किया, जिसका मतलब आमतौर पर तीखे राजनीतिक हमले या मजाकिया तंज होता है. लेकिन बाद में जब असल में गोली चली, तो उनके बयान को अलग नजरिए से देखा जाने लगा.

यह भी पढ़ें: ट्रंप डिनर हॉल में, बाहर गोलीबारी, सस्पेक्ट पर शिकंजा... वॉशिंगटन शूटआउट की पूरी कहानी

कैरोलिन लेविट ने इंटरव्यू में कहा था, "ट्रंप पूरी तरह तैयार हैं. उनका भाषण मजेदार और एंटरटेनिंग होगा. आज रात कुछ शॉट्स भी फायर होंगे, इसलिए सबको देखना चाहिए." साफ तौर पर उनका मतलब था कि ट्रंप अपने भाषण में तीखी बातें कहेंगे. इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने भाषण लिखा है, तो उन्होंने कहा कि यह ज्यादातर ट्रंप ने खुद लिखा है.

Advertisement

'क्या ट्रंप पर हमला फॉल्स फ्लैग है?'

जैसे ही कैरोलिन लेविट का बयान वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर कई तरह की साजिश वाली बातें भी शुरू हो गईं. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या लेविट को पहले से कुछ पता था. कुछ पोस्ट में लिखा गया, "उन्होंने पहले ही शूटिंग की बात कैसे कह दी?" एक अन्य एक्स हैंडल ने पोस्ट किया, "क्या यह शूटिंग एक प्लानिंग के तहत किया गया फॉल्स फ्लैग था?" यानी यूजर ने पूछा कि क्या ट्रंप ने खुद अपने ऊपर हमला कराया.

वहीं कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक फायदा लेने की साजिश तक बता दिया. इस बात पर भी चर्चा हुई कि क्या इवेंट में जानबूझकर पॉलिटिकल फायदा उठाने के लिए शूटिंग कराई गई. एक एक्स यूजर ने लिखा, "कैरोलिन लेविट ने सभी से आज रात देखने को कहा क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप माहौल गरमाएंगे, और गोलियां चलेंगी. क्या पॉलिटिकल फायदा उठाने के लिए यह पहले से प्लान किया गया था?"

यह भी पढ़ें: पहले रोनाल्ड, अब डोनाल्ड... 45 साल बाद वॉशिंगटन हिल्टन होटल में दोहराया खौफनाक इतिहास

ट्रंप के डिनर के दौरान कैसे हुई शूटिंग?

राष्ट्रपति ट्रंप के कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान एक शख्स हथियार लेकर अंदर घुस गया. उसके पास बंदूक और चाकू दोनों थे. वह बॉलरूम की तरफ बढ़ रहा था, तभी यूएस सीक्रेट सर्विस ने उसे रोक लिया. एपी न्यूज के मुताबिक, ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को पहले बाहर निकाला गया, जबकि एजेंट्स ने ट्रंप और मेलानिया ट्रंप को घेरकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया.

Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर ने गोली चलाई थी और एक सुरक्षाकर्मी को बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, लेकिन वह सुरक्षित है. ट्रंप ने बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमलावर "लोन वुल्फ" यानी अकेले काम करने वाला शख्स लगता है. जांच अभी जारी है और FBI की टीम इस मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement