नॉर्वे: ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाका, इलाके में मची अफरा-तफरी

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूतावास के पास स्थित हुसेबी इलाके में रहने वाले कई लोगों ने तेज धमाके के बाद धुआं फैलते देखा. एक स्थानीय निवासी के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के पूरे घरों में कंपन महसूस की गई.

Advertisement
नॉर्वे में यूएस एंबेसी के पास जोरदार धमाका हुआ है. (फोटो- X-@Osint613 and  @AZ_Intel_) नॉर्वे में यूएस एंबेसी के पास जोरदार धमाका हुआ है. (फोटो- X-@Osint613 and @AZ_Intel_)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:11 AM IST

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में रविवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब अमेरिकी दूतावास के पास एक जोरदार धमाका सुना गया. ओस्लो पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस रहस्यमयी विस्फोट की जांच में जुट गई हैं. गनीमत यह रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.

स्थानीय मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के घरों की खिड़कियां और दीवारें तक हिल गईं. हुसेबी (Huseby) इलाके में स्थित दूतावास के पास विस्फोट के तुरंत बाद चारों ओर धुआं फैल गया. एक स्थानीय निवासी ने बताया, "मैं टीवी देख रहा था, तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और मेरा पूरा घर हिल गया."

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'किसी की इजाजत की जरूरत नहीं...', रूसी तेल से जुड़े अमेरिका के ऐलान पर सरकार का बयान

धमाके की सूचना मिलते ही 5 से 10 पुलिस वाहन मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई. ओस्लो पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि वे दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में हैं.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट का कारण क्या था या इसके पीछे किसका हाथ है. सुरक्षा टीमें बारूद या किसी तकनीकी खराबी जैसे सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement