19 अप्रैल को धरती के करीब से गुजरेगा एस्टरॉयड, धूमकेतु का भी होगा दीदार

नासा के मुताबिक 2014 JO25 नाम का एस्टरॉयड धरती से करीब 18 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा. ये दूरी धरती और चांद के बीच के फासले से करीब 4.6 गुना ज्यादा है. इसके बाद 500 साल बाद ये एस्टरॉयड धरती के इतना करीब आएगा.

Advertisement
19 अप्रैल को धरती के करीब से गुजरेगा क्षुद्र ग्रह (फाइल) 19 अप्रैल को धरती के करीब से गुजरेगा क्षुद्र ग्रह (फाइल)

लव रघुवंशी

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

19 अप्रैल के रोज आसमान पर नजर बनाए रखें क्योंकि इस दिन 2 ऐसी खगोलीय घटनाएं होने जा रही हैं जो सदियों में एक बार होती हैं. नासा के मुताबिक एक एस्टरॉयड यानी क्षुद्र ग्रह और एक धूमकेतु धरती के बेहद करीब से गुजरेंगे. हालांकि इनसे किसी खतरे की आशंका नहीं है.

क्षुद्र ग्रह का होगा दीदार
नासा के मुताबिक 2014 JO25 नाम का एस्टरॉयड धरती से करीब 18 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा. ये दूरी धरती और चांद के बीच के फासले से करीब 4.6 गुना ज्यादा है. इसके बाद 500 साल बाद ये एस्टरॉयड धरती के इतना करीब आएगा. इस क्षुद्र ग्रह का आकार करीब 650 मीटर है और ये चंद्रमा की सतह से दोगुना चमकीला है.

Advertisement

छोटे टेलीस्कोप से नजर आएगा एस्टरॉयड
वैज्ञानिकों के मुताबिक ये एस्टरॉयड सूरज की दिशा से धरती की ओर बढ़ रहा है. इसे 19 अप्रैल के बाद के अगले दो दिनों तक छोटे टेलीस्कोप की मदद से देखा जा सकेगा. हालांकि छोटे आकार के क्षुद्र ग्रह तकरीबन हर हफ्ते धरती के करीब से गुजरते हैं लेकिन इतने बड़े एस्टरॉयड धरती के करीब कम ही दिखते हैं. इससे पहले साल 2004 में तूतिस नाम का क्षुद्र ग्रह धरती की कक्षा के नजदीक आया था. इसका फासला धरती और चांद के बीच की दूरी से करीब 4 गुना ज्यादा था. साल 2027 में भी 800 मीटर आकार का क्षुद्र ग्रह धरती से करीब 3.80 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा.

नजर आएगा धूमकेतु
लेकिन 19 अप्रैल को आसमान सिर्फ इसी खास नजारे का गवाह नहीं बनेगा. इस रोज पेनस्टार्स नाम का धूमकेतु भी धरती के करीब आएगा. नासा की गणना के हिसाब से ये धूमकेतु धरती से करीब 1.75 करोड़ किलोमीटर दूरी से होकर गुजरेगा. सुबह के वक्त इस धूमकेतु को दूरबीन या सामान्य टेलीस्कोप से देखा जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement