कोलकाता के रेस्टोरेंट में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

कोलकाता के आईटी हब सॉल्ट लेक सेक्टर-5 में एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया. आग ग्लोबसिन क्रिस्टल बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी. एहतियात के तौर पर पूरी इमारत खाली करा ली गई. दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

Advertisement
रेस्टोरेंट में लगी आग (PHOTO: Representative Image) रेस्टोरेंट में लगी आग (PHOTO: Representative Image)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

कोलकाता के आईटी हब सॉल्ट लेक सेक्टर-5 इलाके में शुक्रवार शाम एक रेस्टोरेंट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग ग्लोबसिन क्रिस्टल बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित रेस्टोरेंट में करीब शाम 4 बजकर 20 मिनट पर लगी. घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों को लगाया गया. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. अधिकारियों के अनुसार आग अब पूरी तरह नियंत्रण में है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि ग्लोबसिन क्रिस्टल बिल्डिंग में कई ऑफिस संचालित होते हैं, जिनमें से कई 24 घंटे काम करते हैं. ऐसे में आग लगने की घटना से कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई. हालांकि एहतियात के तौर पर पूरे बिल्डिंग को तुरंत खाली करा लिया गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

आईटी हब सॉल्ट लेक इलाके में लगी आग

फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. अधिकारियों ने कहा कि आग के कारणों की जांच की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर-5 जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना चिंता का विषय है. वहीं प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement