'बंगाल से घुसपैठियों को उखाड़ फेकेंगे...', अमित शाह की दो टूक

बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि टीएमसी ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बना दिया है. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य की सुरक्षा से समझौता हुआ है क्योंकि सत्तारूढ़ दल अवैध घुसपैठ को रोकने में विफल रहा है.

Advertisement
बंगाल में घुसपैठियों को लेकर क्या बोले अमित शाह (File Photo- PTI) बंगाल में घुसपैठियों को लेकर क्या बोले अमित शाह (File Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को घुसपैठ के मुद्दे पर बीजेपी का रुख साफ करते हुए कहा कि फिलहाल मतदाता सूची से सिर्फ घुसपैठियों के नाम हटाए जा रहे हैं लेकिन अगर इस साल होने जा रहे बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आती है तो उन्हें राज्य से बाहर कर दिया जाएगा.

दक्षिण 24 परगना जिले में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बना दिया है. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य की सुरक्षा से समझौता हुआ है क्योंकि सत्तारूढ़ दल अवैध घुसपैठ को रोकने में विफल रहा है. बंगाल एक सीमावर्ती राज्य है. टीएमसी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती क्योंकि वे घुसपैठ की अनुमति देते हैं. बंगाल जैसे सीमावर्ती राज्य को सुरक्षा केवल भाजपा दे सकती है.

Advertisement

उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद शनिवार को जारी मतदाता सूची में 63.66 लाख नाम हटाए गए, जो कुल मतदाताओं का 8.3 फीसदी है. नवंबर में शुरू हुए इस अभियान के बाद मतदाताओं की कुल संख्या घटकर लगभग 7.04 करोड़ रह गई है, जिससे 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले कई सीटों का गणित बदल गया है.

शाह ने कहा कि मैं हिंदू शरणार्थियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनमें से एक भी अपनी नागरिकता नहीं खोएगा. उन्होंने बीजेपी की भाषा में घुसपैठियों और पड़ोसी देशों से उत्पीड़न के कारण आए अल्पसंख्यकों के बीच अंतर करने की कोशिश की.

उन्होंने कहा कि अभी तो सिर्फ नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं और ममता दीदी घबराई हुई हैं. बीजेपी सरकार बनने के बाद हम हर घुसपैठिए की पहचान कर उसे बंगाल से बाहर करेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पूर्ण बहुमत में आने पर घुसपैठ और भ्रष्टाचार दोनों पर रोक लगेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार सीमाओं की सुरक्षा करने में विफल रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement