बांग्लादेश के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश… पकड़ा गया अफगान नागरिक, कैसे पार की इंटरनेशनल बाउंड्री?

पश्चिम बंगाल के नदिया में भारत-बांग्लादेश सीमा पर गश्त कर रहे सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक अफगान नागरिक को पकड़ा है. वह कथित तौर पर बांग्लादेश के रास्ते भारत में अवैध तरीके से घुसने की कोशिश कर रहा था. पकड़े गए व्यक्ति के पास भारत आने से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले. बीएसएफ ने उसे हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया है.

Advertisement
बॉर्डर पर पकड़ा गया अफगानिस्तान का नागरिक. (Photo: Representational) बॉर्डर पर पकड़ा गया अफगानिस्तान का नागरिक. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST

भारत-बांग्लादेश सीमा पर ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है. पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में सीमा पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहे एक अफगान नागरिक को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पकड़ लिया. उसके पास भारत में एंट्री करने से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात की है. भारत-बांग्लादेश इंटरनेशनल बाउंड्री पर सामान्य दिनों की तरह गश्त चल रही थी. बीएसएफ के जवान नियमित रूप से सीमा के संवेदनशील इलाकों पर नजर रख रहे थे. रात का सन्नाटा था और इलाके में हल्की-हल्की हलचल पर भी जवानों की नजर बनी हुई थी.

इसी दौरान नदिया जिले के फतेपुर बॉर्डर इलाके में गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों को एक संदिग्ध गतिविधि नजर आई. सीमा के पास एक व्यक्ति संदिग्ध तरीके से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था. जवानों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत उसे रोक लिया.

यह भी पढ़ें: पंजाब के तरनतारन में BSF का बड़ा एक्शन, बॉर्डर पर पाकिस्तानी स्मगलर ढेर, कर रहा था घुसपैठ की कोशिश

जब जवानों ने उस व्यक्ति से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं. जांच के दौरान पता चला कि वह व्यक्ति अफगानिस्तान का नागरिक है. उसकी पहचान अलजाही मुसाफर के रूप में हुई, जो अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत का रहने वाला बताया गया.

Advertisement

उसके पास भारत में आने से जुड़ा कोई वैध दस्तावेज नहीं था. यहां तक कि उसके पास बांग्लादेश से संबंधित भी कोई पहचान पत्र या कागजात नहीं मिले. ऐसे में सुरक्षा बलों का शक और गहरा हो गया.

बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, जवानों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया. शुरुआती पूछताछ के बाद उसे आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया. इसके बाद उसे नदिया जिले के हांसखाली थाने के हवाले कर दिया गया.

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की, लेकिन वह अपने भारत आने के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाया. उसके पास न तो पासपोर्ट था और न ही कोई वीजा. ऐसे में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर वह भारत-बांग्लादेश सीमा तक कैसे पहुंचा.

बॉर्डर पर कर कैसे पहुंचा भारत?

जांच एजेंसियों के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक अफगान नागरिक पहले बांग्लादेश कैसे पहुंचा और वहां से भारत में घुसने की कोशिश क्यों कर रहा था. क्या वह अकेले आया था या फिर किसी ने उसकी मदद की?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किस रास्ते से बांग्लादेश पहुंचा और वहां से भारत की सीमा तक कैसे आया.

Advertisement

इस बीच आरोपी को मंगलवार को नदिया के राणाघाट की एक कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया, ताकि उससे और पूछताछ की जा सके. सुरक्षा एजेंसियां अब उसके मोबाइल, संपर्कों और संभावित यात्रा मार्ग की भी जांच कर रही हैं. अगर उसके पास कोई संपर्क या जानकारी मिलती है, तो उससे पूरे मामले की कड़ियां जुड़ सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement