दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को एक भीषण हादसा सामने आया है. गाजियाबाद के इंदिरापुरम की पॉश सोसायटी गौर ग्रीन एवेन्यू में भीषण आग आग लग गई. जिसमें नवी मंजिल से लेकर 13वीं मंजिल चपेट में आ गईं. मौके पर फायर बिग्रेड पहुंच चुकी हैं. लेकिन आग बुझाने में काफी मुश्किलें आ रही हैं. किसी के हताहत होने की कोई बात सामने नहीं है, हालांकि एजेंसियों ने आग बुझने के बाद ही पक्के तौर पर कुछ कह पाने की बात कही है.