मनी लॉन्ड्रिंग केस में यूट्यूबर एल्विश यादव तलब, 23 जुलाई को ED ऑफिस में पेश होने का आदेश

यूट्यूबर एल्विश यादव (YouTuber Elvish Yadav) को मनी लॉन्ड्रिंग केस (money laundering case) में ED ने नोटिस जारी किया है. इसमें 23 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ ऑफिस में पेश होने का आदेश है. यह मामला रेव पार्टियों में सांप के जहर को नशे के रूप में इस्तेमाल करने से जुड़ा है.

Advertisement
मनी लॉन्ड्रिंग केस में यूट्यूबर एल्विश यादव तलब. (File) मनी लॉन्ड्रिंग केस में यूट्यूबर एल्विश यादव तलब. (File)

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 10 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूट्यूबर सिद्धार्थ यादव उर्फ ​​एल्विश यादव (YouTuber Elvish Yadav) को मनी लॉन्ड्रिंग केस (money laundering case) में पूछताछ के लिए 23 जुलाई को तलब किया है. यह मामला रेव पार्टियों में सांप के जहर को नशे के रूप में इस्तेमाल करने से जुड़ा है. केंद्रीय एजेंसी ने मई में केस दर्ज किया था. इसके बाद नोएडा में पुलिस ने एल्विश और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ दायर FIR और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) के तहत आरोप लगाए थे.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, एल्विश यादव को इस हफ्ते लखनऊ ऑफिस में ईडी के समक्ष पेश होने को कहा गया था, लेकिन एल्विश ने अपनी निर्धारित विदेश यात्रा और अन्य वजहों से समन को स्थगित करने की मांग की. अब 23 जुलाई को ईडी के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा गया है.

हरियाणा के सिंगर राहुल यादव उर्फ ​​राहुल फाजिलपुरिया से इस हफ्ते ईडी ने पूछताछ की थी, जो कथित तौर पर एल्विश यादव से जुड़ा बताया जा रहा है. इस मामले में फिर पूछताछ हो सकती है. रेव पार्टियों के लिए अवैध धन का इस्तेमाल ईडी की जांच के दायरे में है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ: हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया से ED ने की पूछताछ, यूट्यूबर एल्विश यादव से जुड़ा है मामला

एल्विश यादव को 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने पार्टियों में सांप के जहर के इस्तेमाल की जांच के सिलसिले में अरेस्ट किया था. 26 वर्षीय यूट्यूबर एल्विश यादव रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 का विजेता है. एल्विश पर नोएडा पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था.

Advertisement

एल्विश यादव उन छह लोगों में शामिल थे, जिनका नाम पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा के सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में एक एनजीओ पीपुल फॉर एनिमल्स की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में था. इसमें पांच अन्य आरोपी थे, जो सभी सपेरे हैं. उन्हें नवंबर में अरेस्ट किया गया था और बाद में स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी.

सपेरों को पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा के बैंक्वेट हॉल से अरेस्ट किया गया था. उनके कब्जे से पांच कोबरा सहित नौ सांप मिले थे, जबकि 20 मिलीलीटर सांप का जहर भी जब्त किया गया था. हालांकि पुलिस ने कहा था कि एल्विश यादव बैंक्वेट हॉल में नहीं थे और एल्विश की भूमिका की जांच की जा रही है. अप्रैल में नोएडा पुलिस ने 1200 से अधिक पन्नों का आरोप पत्र दायर किया था. पुलिस ने कहा था कि इन आरोपों में सांपों की तस्करी, नशीले पदार्थों का इस्तेमाल और रेव पार्टियों का आयोजन शामिल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement