संभल में शुरू हुआ एक और कुएं की खुदाई का काम, हर दिन हो रहे नए खुलासे

संभल में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. पहले मंदिर और फिर कुएं मिलने से यहां हलचल है. बीते 24 दिसंबर को प्रशासन को लाडम सराय में खुदाई के दौरान 50 साल पुराना कुआं मिला था. अब एक अन्य कुएं की खुदाई की जा रही है.

Advertisement
संभल में शुरू हुआ एक और कुएं की खुदाई का काम संभल में शुरू हुआ एक और कुएं की खुदाई का काम

अभिनव माथुर

  • संभल,
  • 02 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

उत्तर प्रदेश के संभल में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. पहले मंदिर और फिर कुएं मिलने से यहां हलचल है. बीते 24 दिसंबर को प्रशासन को लाडम सराय में खुदाई के दौरान 50 साल पुराना कुआं मिला था. बताया जा रहा है कि सालों पहले हिंदू समुदाय के लोग शुभ अवसरों पर यहां कुएं की पूजा करते थे. अब कुआं खोदे जाने के बाद हिंदू समुदाय के लोग यहां फिर से पूजा शुरू करने की मांग करने लगे. 

Advertisement

इसके अलावा आज एक और कुएं की खुदाई का काम शुरू हुआ है. ये भी मुस्लिम आबादी के बीचो बीच है. कुएं की खुदाई के लिए जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाया गया है. इस दौरान बड़े सारे लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा दिखाई पड़ रही है.

बता दें कि संभल में हिंसा के बाद जब उपद्रवियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो बिजली चोरी का मामला सामने आया था. 14 दिसंबर को पुलिस उस वक्त हैरान रह गई जब दीपा राय इलाके में चेकिंग के समय अचानक एक मंदिर मिल गया जो कि सन 1978 का बताया जा रहा है. यह मंदिर 46 सालों से बंद था. जो सपा सांसद के घऱ से 200 मीटर की दूरी पर था.

इसके बाद 15 दिसंबर को मंदिर को खोला गया और वहां पूजा पाठ की गई. फिर एक कुआ मिलने की जानकारी सामने आई और उसकी खुदाई कराई गई. अब एएसआई को यहां एक अन्य कुआं मिला है जिसकी खुदाई शुरू की गई है. 

Advertisement

इस सब के अलावा संभल के चंदौसी के लक्ष्मणगंज में हाल में बावड़ी भी मिली है. इसकी भी खुदाई शुरू की गई. आज उस बावड़ी की खुदाई और साफ-सफाई का 14वां दिन है. लेकिन अब ASI के अधिकारियों ने खुदाई का काम कर रहे मजदूरों को बावड़ी की गहराई से बाहर निकलने को कहा है. क्योंकि, ASI का अनुमान है कि बावड़ी का हिस्सा कभी भी गिर सकता है और उसकी चपेट में आने से मजदूरों के साथ हादसा हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement