'यूपी मुसलमानों के लिए सेफ नहीं...' मौलाना जर्जिश अंसारी ने दिया विवादित बयान, वीडियो हो रहा वायरल

यूपी में इटावा के रहने वाले मौलाना ने बंगाल में विवादित बयान दिया है. मौलाना जर्जिश अंसारी ने कहा कि यूपी मुसलमानों के लिए सुरक्षित नहीं है. उन्होंने लोगों से बंगाल में शिफ्ट होने की अपील की. मौलाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें ये कहते सुना जा सकता है कि सेफ्टी अगर है तो बंगाल में है.

Advertisement
यूपी के मौलाना ने दिया विवादित बयान. (Photo: Screengrab) यूपी के मौलाना ने दिया विवादित बयान. (Photo: Screengrab)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 06 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:19 AM IST

पश्चिम बंगाल में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले मौलाना ने कंट्रोवर्सियल स्टेटमेंट दे दिया. इसका वीडियो सामने आया है. कार्यक्रम में दी गई तकरीर के दौरान मौलाना जर्जिश अंसारी ने उत्तर प्रदेश में मदरसों और मस्जिदों पर हो रही प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर टिप्पणी की और मुसलमानों से बंगाल को ज्यादा सुरक्षित बताते हुए वहां शिफ्ट होने की अपील की.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 25 दिसंबर का बताया जा रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि बंगाल में आयोजित एक धार्मिक सभा के दौरान मौलाना कहते सुनाई दे रहे हैं कि यूपी मुसलमानों के लिए सुरक्षित नहीं है और अगर सेफ्टी है तो बंगाल में है. उन्होंने कहा कि यूपी में सैकड़ों मदरसों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है और मस्जिदों में रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने पर रोक है.

यह भी पढ़ें: यूपी के दो मदरसों की मान्यता रद्द... मौलाना शमशुल हुदा से था संबंध, लंदन में बैठ ले रहा था वेतन-पेंशन

मौलाना ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि प्रदेश में मुसलमानों की स्थिति ठीक नहीं है और वह खुद कई बार अपने परिवार से यूपी छोड़ने की बात कर चुके हैं. उन्होंने दावा किया कि मस्जिदों में बिना अनुमति कोई गतिविधि नहीं की जा सकती और दिन के समय भी लाउडस्पीकर की आवाज बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही. तकरीर में उन्होंने अजान पर भी पाबंदी लगाए जाने की बात कही.

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान मौलाना ने अवैध मदरसों पर चल रही कार्रवाई और लाउडस्पीकर हटाने के अभियान का जिक्र करते हुए इसे सख्त कदम बताया और इस पर आपत्ति जताई. साथ ही बंगाल को मुसलमानों के लिए बेहतर और सुरक्षित स्थान बताते हुए लोगों से वहां आकर बसने की अपील की. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement