एक पत्नी पर दो पतियों का दावा, चौराहे पर दोनों भिड़े… बिजनौर में सामने आई अजीबोगरीब कहानी

बिजनौर के चौराहे पर उस वक्त अजीबोगरीब कहानी सामने आई, जब एक महिला को लेकर दो युवक आमने-सामने आ गए. दोनों उसे अपनी पत्नी बता रहे थे. बातों से शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में बेल्ट और लात-घूंसों तक पहुंच गया. राहगीर तमाशबीन बन गए, सड़क पर भीड़ लग गई और किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया.

Advertisement
एक ही पत्नी पर दावा, सड़क पर भिड़े दोनों युवक. (Photo: Screengrab) एक ही पत्नी पर दावा, सड़क पर भिड़े दोनों युवक. (Photo: Screengrab)

संजीव शर्मा (बिजनौर)

  • बिजनौर,
  • 08 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST

बिजनौर शहर के बीचोंबीच नगर पालिका चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला को लेकर दो युवकों के बीच सड़क पर जबरदस्त मारपीट शुरू हो गई. लात-घूंसों और बेल्ट से हुई इस लड़ाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्थानीय लोग इस घटना को एक पत्नी-दो पति वाले अजीबोगरीब विवाद के तौर पर देख रहे हैं.

घटना शुक्रवार शाम की है. एक महिला एक युवक के साथ बाइक पर चौक के पास पहुंची थी. तभी पीछे से दूसरी बाइक पर आए दो युवकों में से एक ने महिला को अपनी पत्नी बताते हुए आपत्ति जताई. उसने महिला के साथ मौजूद युवक से सवाल किया कि वह उसके साथ क्यों घूम रही है. इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, फिर गाली-गलौज और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

Advertisement

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े. किसी ने बेल्ट निकाल ली तो किसी ने मुक्कों और लातों से हमला किया. सड़क पर गुजर रहे लोग रुक गए, भीड़ जमा हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों काफी देर तक भिड़े रहे.

यह भी पढ़ें: 'हैलो, मैं राहुल की पत्नी हूं, नहीं-नहीं पत्नी तो मैं हूं...' दो शादी करने वाले डिलीवरी बॉय की ऐसे खुली पोल

मामले को और उलझाने वाली बात महिला का बयान बताया जा रहा है. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, एक युवक महिला को अपनी पत्नी बता रहा था और कह रहा था कि दोनों के बीच विवाद चल रहा है, लेकिन अभी तलाक नहीं हुआ. वहीं महिला ने जिस युवक के साथ वह आई थी, उसे भी अपना पति बताया. यही दावा सुनकर आसपास खड़े लोग भी हैरान रह गए.

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को सड़क पर गिराकर मारने लगे. किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. घटना के बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा, फिर स्थानीय लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ. मारपीट में शामिल युवक वहां से चले गए. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement