'मिठाई बनाने जा रहा हूं' कहकर घर से निकाला, 4 दिन बाद NH पर मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बांदा में लापता हलवाई का शव नेशनल हाईवे किनारे एक नाले में क्षत विक्षत अवस्था में मिला है. परिजनों का आरोप है कि मृतक गांव के लोगों से कुछ पैसा लिए थे. उसने कर्ज चुका दिया, लेकिन वे लोग अतिरिक्त ब्याज की मांग रहे थे. वे लोग आए दिन धमकी देते थे कि तुम्हें एक माह में खत्म कर देंगे. उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया है.

Advertisement
हलवाई के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप. हलवाई के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप.

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 13 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में लापता हलवाई का शव नेशनल हाईवे किनारे एक नाले में क्षत विक्षत अवस्था में मिला है. घटना से आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और नेशनल हाईवे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलते ही एसडीएम, डीएसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया. 

Advertisement

मामला बदौसा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे का है. परिजनों ने बताया कि 40 साल के मनोज मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का रहने वाला था. वह तुर्रा गांव में रहकर हलवाई का काम करता था. 9 अप्रैल को एक जगह मिठाई बनाने का काम मिला था और वह मिठाई बनाने जा रहा हूं कहकर घर से निकला था. न लौटने पर खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नही चल सका. 

ये भी पढ़ें- अपहरण के बाद जंगल में नाबालिग से किया था रेप, कोर्ट ने दोषी को सुनाई 30 साल की सजा

'परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप'

इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की. शनिवार को शव हाइवे किनारे एक नाले में पड़ा मिला है. शरीर में और मुंह पर चोट के निशान दिखे हैं. परिजनों ने आगे बताया कि वह गांव के लोगों से कुछ पैसा लिए थे. उसने कर्ज चुका दिया, लेकिन अतिरिक्त ब्याज की मांग रहे थे. आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोग आए दिन धमकी देते थे कि तुम्हें एक माह में खत्म कर देंगे. उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया है. 

Advertisement

मामले में DSP ने कही ये बात

डीएसपी गवेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि बड़ाइस अतर्रा रोड पर मनोज गुप्ता की डेडबॉडी उनके घर से 400 मीटर दुर एक पुलिया के नीचे बरामद हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही मामले में जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement