UP: सरयू एक्सप्रेस में 3 यात्रियों को खिलाया गया जहर, अस्पताल में भर्ती

सुल्तानपुर में बुजुर्ग कपल समेत तीन यात्रियों को ट्रेन में जहरीला पदार्थ खिला दिया गया. जिससे तीनों की हालत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें एक यात्री की तबीयत ज्यादा ही खराब है और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.

Advertisement
सरयू एक्सप्रेस में 3 यात्रियों को जहर खिलाने से सनसनी. (Photo: Representational ) सरयू एक्सप्रेस में 3 यात्रियों को जहर खिलाने से सनसनी. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • सुल्तानपुर,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक डरा देने वाला मामला सामने आया है. जहां सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में सवार बुजुर्ग कपल समेत तीन यात्रियों को जहर खिला दिया गया. जिससे तीनों की हालत खराब हो गई. यह घटना सोमवार रात को हुई. बाद में बेहोश यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

Advertisement

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ितों की पहचान हृदय नंद चौबे (84), उनकी पत्नी शैला देवी (76), और अनिल चौबे (40) के रूप में हुई है. ये सभी बिहार के चंपारण जिले के कल्याणपुर के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: गुना कैश कांड में नया मोड़, ट्रेनी IPS के सामने पुलिसकर्मियों ने खुद को बताया बेगुनाह, कारोबारी बोला- मुझे कोई शिकायत नहीं

वे सरयू एक्सप्रेस से प्रयागराज से अयोध्या की ओर यात्रा कर रहे थे. तभी वे नशीला पदार्थ खिलाने वाले एक गिरोह का शिकार बन गए. जब ट्रेन सुल्तानपुर पहुंची, तो सह-यात्रियों ने राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और RPF को इसकी सूचना दी.

एक यात्री को रखा गया ऑक्सीजन सपोर्ट पर

ट्रेन को कुछ देर के लिए रोका गया और तीनों पीड़ितों को ट्रेन से उतारकर एम्बुलेंस से सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों की पहचान उनके पास मिले टिकटों और आधार कार्डों के आधार पर की गई.

Advertisement

डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है और हृदय नंद चौबे की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों के परिवार वालों को सूचित करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

वर्मा ने आगे कहा कि यह घटना कहां और कैसे हुई, इस बारे में पूरी जानकारी पीड़ितों के होश में आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement