संभल: पुलिस वालों की कार ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने गाड़ी से निकालकर पीटा

संभल में कार से जा रहे सिपाहियों की कार अनियंत्रित हो गई. जिससे पिता-पुत्र को टक्कर लग गई और वो घायल गए. पिता-पुत्र के घायल होते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और एक सिपाही की पिटाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
पिता-पुत्र को टक्कर मारने पर भीड़ ने पुलिसकर्मियों को पीटा.(Photo: Screengrab)  पिता-पुत्र को टक्कर मारने पर भीड़ ने पुलिसकर्मियों को पीटा.(Photo: Screengrab)

अभिनव माथुर

  • संभल,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST

यूपी के संभल में कार सवार दो पुलिसकर्मियों की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पिता-पुत्र को टक्कर मार दी. जिससे दोनों घायल हो गए. इस घटना से मौके पर मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गई और कार से निकालकर एक सिपाही की जमकर पिटाई कर दी. सिपाही की पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने सिपाही की तहरीर के आधार पर मारपीट करने वाले करणी सेना के जिलाअध्यक्ष सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. हादसा उस समय हुआ जब कार सवार दो पुलिसकर्मी चंदौसी तहसील से रजिस्टर लेकर बहजोई ड्यूटी पर जा रहे थे. तभी कार चालक सिपाही का पैर ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर पर पड़ गया. जिसकी वजह से सिपाहियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हुए पिता पुत्र को टक्कर मारते हुए ई रिक्शा से टकरा गई.

यह भी पढ़ें: संभल में बड़ी कार्रवाई: 70 बीघा सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का हंटर, फसल जोती, मकानों को नोटिस

कार सवार दोनों सिपाहियों की पहचान पवन कुमार और सिपाही पिंटू कुमार के रूप में हुई है. उधर स्थानीय लोगों ने घायल पिता पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया है. सिपाही के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर चंदौसी कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद मारपीट करने वाली भीड़ से सिपाही को छुड़ाया गया.

Advertisement

मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

वायरल वीडियो के आधार पर पिटाई करने वालों की पहचान करणी सेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर और सुदेश व चार-पांच अन्य लोगों के रूप में की गई है. जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

 चंदौसी कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि सिपाही पवन कुमार की शिकायत के आधार पर करणी सेना के जिलाअध्यक्ष बिट्टू ठाकुर और सुदेश समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है. फिलहाल एक आरोपी को हिरासत में भी लिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement