UP: खेतों में गोवंश के अवशेष मिलने से बवाल, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार को गोवंश के अवशेष मिलने से बवाल मच गया. जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया.

Advertisement
सहारनपुर में गोवंश के अवशेष मिलने पर बवाल. (Photo: Screengrab) सहारनपुर में गोवंश के अवशेष मिलने पर बवाल. (Photo: Screengrab)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में शुक्रवार को उस समय तनाव फैल गया, जब खाल गोदाम के पास खेतों में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही मौक पर बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. अवशेष देखने के बाद कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से गोवंश कटान की गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के कारण आरोपियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं.

Advertisement

सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए. एसडीएम सदर सुबोध कुमार, सीओ सदर मनीष चंद और थाना प्रभारी अमित नागर ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया. 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: जिम ट्रेनर शहजाद ने लड़की को प्रोटीन में नशीला पदार्थ देकर किया रेप, साथी मुकर्रम करता था रेकी, दोनों अरेस्ट

सीओ ने क्या कहा?
    
बताया गया कि कैलाशपुर की गप्पन रोड स्थित खाल गोदाम के पास खेतों में गोवंश के तीन सिर और अन्य अवशेष पड़े मिले थे. जिसे देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया और हंगामा शुरू हो गया. हंगामे के दौरान पुलिस ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे मंसूर पुत्र महबूब निवासी कैलाशपुर को पकड़ लिया. जिसका खाल गोदाम से संबंध बताया जा रहा है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी केके नागर और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुज सिंह ने मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए हैं. सीओ सदर मनीष चंद के मुताबिक 26 मार्च को सूचना मिलते ही थाना गागलहेड़ी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही घटना का खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement