घर वालों को खुश करने के लिए पहनी वर्दी, प्रयागराज से फर्जी RPF दारोगा गिरफ्तार

प्रयागराज जीआरपी ने एक फर्जी आरपीएफ दारोगा को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है. आरोपी मूल रूप से गाजीपुर जिले का रहने वाला है.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Pankaj Srivastav/ITG) पुलिस गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Pankaj Srivastav/ITG)

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST

प्रयागराज में एक फर्जी आरपीएफ दारोगा को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी जीआरपी थाना पुलिस ने की है. आरोपी कई दिनों से ट्रेन मे मुफ्त यात्रा कर रहा था. पूछताछ में उसने बताया कि घर वाले उसे नौकरी के लिए परेशान कर रहे थे. ऐसे में वह फर्जी आरपीएफ दारोगा बन गया. क्योंकि इससे ट्रेन में उसकी फ्री में यात्रा हो जाती थी. 

Advertisement

घर वालों को संतुष्ट करने के लिए बना फर्जी RPF दारोगा

फर्जी आरपीएफ दारोगा की पहचान 22 वर्षीय दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है. जिसकी गिरफ्तारी प्रयागराज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से हुई है. वहीं जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उस पर घर वाले नौकरी का दबाव बना रहे थे और नौकरी न मिलने के चलते ट्रेन में मुफ्त आने-जाने के लिए और घर वालों को संतुष्ट करने के लिए उसने यह तरीका अपनाया.

यह भी पढ़ें: सहारनपुर से लापता हुई हिंदू युवती 7 दिन बाद प्रयागराज में मिली, आरोपी आजम गिरफ्तार, इलाके में फोर्स तैनात

दिव्यांशु कुमार गाजीपुर के बरेसर थाना क्षेत्र के रेंगा गांव का रहने वाला है. अभियुक्त के पास से पहनी गई वर्दी, उस पर लगे स्टार, बैच, मोनोग्राम, बेल्ट, नीली डोरी और लाल रंग के जूते, खाकी-मोजा बरामद किया गया है. अभियुक्त की तलाशी में 650 रुपए नकद, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ है. गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जीआरपी द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

3 महीने से ट्रेन में कर रहा था मुफ्त यात्रा

यह गिरफ्तारी आरपीएफ इंस्पेक्टर अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार और आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा की गई है. आरोपी लगभग तीन महीने से वर्दी पहनकर ट्रेन में बिना टिकट मुफ्त यात्रा कर रहा था, लेकिन शक होने पर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपने सभी राज खोल दिए. अभियुक्त के खिलाफ थाना जीआरपी प्रयागराज में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement