मां ने पढ़ाई के लिए लगाई फटकार... बच्चों ने छोड़ा घर, दिल्ली से तीनों बरामद

एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि गायब हुए बच्चों को चार दिन के भीतर ही दिल्ली के नजफगढ़ से शकुशल बरामद कर लिया गया है और उनके परिजनों को सौंप दिया है. जांच में यह बात सामने आई है कि 14 वर्षीय बड़ी लड़की को उसके मां पढ़ाई के लिए डांटती थी. इससे नाराज होकर वह अपने तीन साल के बहन और छह साल के भाई को लेकर फरार हो गई थी.

Advertisement
पुलिस और बच्चों के साथ माता-पिता. पुलिस और बच्चों के साथ माता-पिता.

अमितेश त्रिपाठी

  • महाराजगंज,
  • 29 जून 2024,
  • अपडेटेड 8:47 PM IST

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पढ़ाई के लिए मां के डांट-फटकार से नाराज होकर तीन बच्चे दिल्ली पहुंच गए. एक ही परिवार तीन बच्चों के एक साथ गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई. फिलहाल, पुलिस ने तीनों बच्चों को दिल्ली के नजफगढ़ से बरामद कर लिया है. 

दरअसल, महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गजरौलिया गांव से तीन बच्चों के एक साथ गायब होने की सूचना मिलते पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने पुलिस और स्वाट की टीमों को बच्चों की जल्द से जल्द बरामदगी के सख्त निर्देश दिए. पुलिस अपनी जांच पड़ताल कर ही रही थी कि पैसे खत्म होने पर बड़ी बच्ची ने एक राहगीर के फोन से गांव के एक युवक को फोन करके मदद मांगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Maharajganj: मंदिर के पास पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, पुजारी पर शारीरिक शोषण और हत्या का आरोप, FIR दर्ज  

बच्चों को बरामद करने वाली टीम को किया गया सम्मानित

इसकी सूचना परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस समन्वय बैठा कर पढ़ाई के डर से गायब हुए तीनों बच्चों को शकुशल बरामद कर लिया. वहीं, बच्चों को बरामद करने वाली टीम उपनिरीक्षक मदनमोहन मिश्र, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अशरफ अली और महिला कांस्टेबल सीमा तिवारी को बीस हजार रुपये इनाम देकर सम्मानित किया गया है.

मामले में SP ने कही ये बात

एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि गायब हुए बच्चों को चार दिन के भीतर ही दिल्ली के नजफगढ़ से शकुशल बरामद कर लिया गया है और उनके परिजनों को सौंप दिया है. जांच में यह बात सामने आई है कि 14 वर्षीय बड़ी लड़की को उसके मां पढ़ाई के लिए डांटती थी. इससे नाराज होकर वह अपने तीन साल के बहन और छह साल के भाई को लेकर फरार हो गई थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement