बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, फिर डिवाइडर को तोड़कर पुल से लटक गया... हादसे में मां-बेटी की मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में नेशनल हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें 36 वर्षीय महिला और उसकी 12 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक की टक्कर के बाद वाहन फ्लाईओवर के डिवाइडर को तोड़ते हुए पुल से लटक गया.

Advertisement
हादसे में मां-बेटी की चली गई जान. (Photo: Representational) हादसे में मां-बेटी की चली गई जान. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • मिर्जापुर,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:58 AM IST

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसकी 12 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा शनिवार को नेशनल हाइवे पर लालगंज थाना क्षेत्र में हुआ. पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह दुर्घटना हुई.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार थे. अचानक पीछे से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर बैठी 36 वर्षीय रीता और उनकी 12 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में बाइक चला रहा मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल मनोज को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक फ्लाईओवर के डिवाइडर को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया और पुल के किनारे लटककर फंस गया.

यह भी पढ़ें: एक्सीडेंट में बाइक से उछला शख्स, उठते ही ड्राइवर को दिखाया थम्स-अप... वीडियो देख लोग हैरान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

इस संबंध में लालगंज थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद मामले की जांच की जा रही है और जरूरी कार्रवाई की जा रही है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है.

इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर कंट्रोल के लिए सख्ती बरते जाने की मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement