पाकिस्तान से आईं मां- बेटी 30 साल से रह रहीं मेरठ में...ऐसे खुली पूरी पोल

मेरठ के जली कोठी स्थित नादिर अली बिल्डिंग में रह रही मां-बेटी पर बिना भारतीय नागरिकता के तीन दशक से निवास करने और फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने के आरोप लगे हैं. एक स्थानीय महिला की शिकायत पर दिल्ली गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

Advertisement
पाकिस्तान से आईं मां- बेटी 30 साल से रह रहीं मेरठ में...ऐसे खुली पूरी पोल (Photo: representational image) पाकिस्तान से आईं मां- बेटी 30 साल से रह रहीं मेरठ में...ऐसे खुली पूरी पोल (Photo: representational image)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

उत्तर प्रदेश में मेरठ के जली कोठी स्थित नादिर अली बिल्डिंग में एक महिला व उसकी बेटी बिना नागरिकता के तीन दशक से हिंदुस्तान में रह रही हैं. दोनों के खिलाफ एक महिला ने एएसएसपी और एसपी सिटी को शिकायत दी जिसके बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है.

महिला ने शिकायत देते हुए इन पर जासूसी करने और गोपनीय जानकारी पहुंचाने का आरोप लगाया है. दरअसल, मेरठ के दिल्ली गेट की कोठी निवासी रुखसाना ने शिकायत की कि जली कोठी की नादिर अली बिल्डिंग निवासी फरहत मसूद ने पाकिस्तानी नागरिक सबा उर्फ नाजी से 1988 में पाकिस्तान जाकर निकाह किया था. दोनों के तीन संताने हुईं. साल 1993 में सबा पाकिस्तान गई थी, वहां उसकी चौथी बेटी एनम फरहत को मई 1993 में जन्म दिया. वापसी में उसने अपने पाकिस्तानी पासपोर्ट पर एनम की एंट्री कराई और भारत वापस आ गईं.

Advertisement

यहां एनम का कैंट में प्रतिष्ठित स्कूल में एडमिशन कराया गया, लेकिन उसको भारतीय नागरिकता नहीं दिलाई गई. सबा और एनम आज तक पाकिस्तानी नागरिक हैं. आरोप है की सबा ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एनम का फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया है. सबा ने वोटर लिस्ट में भी अपना नाम दो जगह दर्ज करवा लिया. 

आरोप है कि फर्जी पासपोर्ट पर मां बेटी कई बार विदेश आ जा चुकी हैं. महिला का आरोप है कि सबा के पाकिस्तानी पिता हनीफ आईएसआई एजेंट है. उसने सबा पर एनम से जासूसी कराने व स्लीपर सेल तैयार करने का आरोप भी लगाया. आरोप है कि दोनों सैन्य इलाके में दिल्ली के मंत्रालय में घूम कर आईएसआई के लिए सूचना जुटाती हैं.

 रुखसाना का कहना है कि पूरे मामले की उन्होंने एसएसपी में एसपी सिटी से शिकायत की. इस मामले में अब मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं पुलिस का कहना है कि एक महिला ने इस बारे में शिकायत की थी जिसकी जांच एसपी सिटी से कराई गई थी. इसी के आधार पर दिल्ली गेट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है . मामले की बारीकी से जांच की जा रही है . साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement