मेरठ: घर में लगी भीषण आग, झुलसने से एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत 6 की मौत

मेरठ में एक घर में भीषण आग लग गई. जिससे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
घर में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत. (Photo: Screengrab) घर में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत. (Photo: Screengrab)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:28 AM IST

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में एक घर में भीषण आग लग गई. जिससे 5 बच्चों समेत 6 लोगों की झुलसने से मौत हो गई. वहीं आग में झुलसे एक महिला की हालत गंभीर है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगा रही है कि आखिर घर में आग कैसे लगी?

Advertisement

बताया  जाता है कि मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े का गोदाम है. जिसके ऊपर परिवार रहता है. सोमवार देर शाम इकबाल अपने भाई के साथ नमाज के लिए गए थे. घर में दो महिलाएं और पांच बच्चे थे. तभी अचानक आग लग गई. पड़ोसियों ने घर में आग की लपटे उठती देखी तो हंगामा मच गया. जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई. 

यह भी पढ़ें: CCTV :आगे चल रही कार से टकराकर सड़क पर गिरा बाइकर, पीछे से आई पिकअप ने कुचला, धौलपुर में दर्दनाक हादसा

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचीं. जैसे तैसे फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई. इलाके की तंग गलियां होने की वजह से फायर ब्रिगेड को आने में भी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा. घर में मौजूद पांच बच्चे और दो महिलाएं आग में फंसने के कारण झुलस गए. जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकल गया.

Advertisement

सभी को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. जहां से एक को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया. सभी की हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान 5 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि आग लगने की एक घटना में एक ही परिवार के 5 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई.

आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. आग लगने के वजहों की जांच की जा रही है. वहीं घटना को लेकर फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी का भी बयान आया है. अधिकारी ने बताया कि एक घर में आग लग गई थी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची और आग पर काबू पाया. साथ ही झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया. जहां 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement