बात थी 7 फेरों की...होने वाला दूल्हा काट रहा थाने के चक्कर, हैरान कर देगा मामला

Banda News: "मैंने शादी के लिए मैरिज ब्यूरो में बायोडेटा डाला था. इसके बाद एक कॉल आई. इसमें एक शख्स ने कहा कि मैं आपकी शादी करवा दूंगा, लेकिन लड़की गरीब परिवार से है पूरा खर्चा आपको उठाना पड़ेगा..." ये कहना एक युवक का, जो कि शादी करने राजस्थान से यूपी के बांदा जिले पहुंचा था.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 25 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:34 AM IST

यूपी के बांदा जिले में शादी में जालसाजी का सनसनीखेज मामला आया है. राजस्थान निवासी एक युवक को मैरिज ब्यूरो में बायोडेटा डालना भारी पड़ गया. युवक राजस्थान से शादी करने के लिए बांदा पहुंचा और ठगी का शिकार हो गया. इस पर उसने पुलिस में शिकायत की. 

मामला जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र का है. यहां राजस्थान के झुंझुनू जिले के रहने वाले युवक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा, "मैंने शादी के लिए मैरिज ब्यूरो में बायोडेटा डाला था. इसके बाद एक कॉल आई. इसमें एक शख्स ने कहा कि मैं आपकी शादी करवा दूंगा, लेकिन लड़की गरीब परिवार से है पूरा खर्चा आपको उठाना पड़ेगा". 

Advertisement

इस शर्त पर युवक शादी के लिए तैयार हो गया. जिसके बाद फोन करने वाले ने उसे शादी के लिए बांदा बुलाया. इसके बाद वो 12 नवंबर को पहुंचा और रेलवे स्टेशन के पास ही एक गेस्ट हाउस में लड़की दिखाई गई. लड़की पसंद आने के बाद कोर्ट मैरिज के लिए कागज तैयार करने के नाम पर उस शख्स ने 10 हजार रुपये ले लिए.

साथ ही घर में अन्य कार्यक्रम करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की. इस पर युवक ने इनकार किया तो उस शख्स ने दूसरी लड़की दिखाने की बात कही.

वहीं, 15 नवंबर को दोबारा लड़की देखने के लिए बुलाया और कहा कि जयमाला का कार्यक्रम भी उसी घर में करा दिया जाएगा. इसके बाद सभी लोग एक घर गए. यहां पर 3 लड़कियां और 5 से 6 लोग मौजूद थे. यहां पर शादी समारोह कराने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे गए जो युवक ने दे दिए.

Advertisement

इसके बाद विमलेश नाम का युवक लड़कियों को अपने साथ लेकर निकल गया. कुछ देर बाद धमकी देते हुए कॉल की और कहा, "तुम यहां से निकल जाओ वरना जान से मारे जाओगे". ये सुनकर युवक को ठगी का पता चला. उसने थाना अतर्रा में शिकायत दर्ज कराई है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement