ताजमहल में गंगा जल चढ़ाने वाले युवक जेल से रिहा... मथुरा पहुंचे तो हिंदू महासभा ने किया स्वागत

अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़े दो लोगों ने ताजमहल के अंदर गंगाजल चढ़ाया था. उन्होंने गंगाजल चढ़ाते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया था. इसके बाद CISF ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था. दोनों के खिलाफ ताजगंज थाने में केस दर्ज किया गया था. अब 28 दिन बाद दोनों युवकों की रिहाई हो गई है. मथुरा पहुंचने पर दोनों का हिंदू महासभा ने स्वागत किया.

Advertisement
मथुरा में दोनों युवकों का किया गया स्वागत. मथुरा में दोनों युवकों का किया गया स्वागत.

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा,
  • 01 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

ताजमहल में गंगा जल चढ़ाने वाले युवकों की रिहाई हो गई है. इसके बाद दोनों मथुरा पहुंचे तो हिंदू महासभा के लोगों ने दोनों युवकों का स्वागत किया. बता दें कि दोनों युवकों को आगरा पुलिस ने ताजमहल में गंगा जल चढ़ाने के मामले में गिरफ्तार किया था. अब दोनों रिहा होकर 30 अगस्त को मथुरा पहुंचे.

जानकारी के अनुसार, मथुरा में मंडी चौराहा के रहने वाले श्याम और गोवर्धन रोड के रहने वाले विनेश ने 3 अगस्त को आगरा में ताजमहल को तेजो महालय बताते हुए गंगा जल से अभिषेक कर दिया था. इसके बाद आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर श्याम और विनेश के खिलाफ केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया था.

Advertisement

इस बारे में हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष छाया गौतम का कहना है कि हिंदू महासभा पदाधिकारियों ने तेजो महल में शिवलिंग पर जल चढ़ाकर जलाभिषेक किया था.

यह भी पढ़ें: अखिल भारत हिंदू महासभा का दावा, ताजमहल में दो युवकों ने चढ़ाया गंगाजल

छाया ने कहा कि जलाभिषेक करने से वहां रखी कब्र खंडित हो गई. उनका कहना है कि इस मामले में उनकी रिहाई पर भव्य स्वागत किया गया है. हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष ने कहा कि 3 अगस्त को इन बच्चों ने तेजो महल में जल चढ़ाया था. उसमें इनकी 22 अगस्त को रिहाई हुई है. 

वहीं इस मामले में रिहा होकर लौटे युवक श्याम का कहना है कि यह प्रेरणा उन्हें बड़ी बहन छाया गौतम से मिली थी. 28 दिन नहीं, 28 साल के लिए भी सजा मिलती तो गर्व महसूस करते.

Advertisement

ताजमहल में 3 अगस्त को गंगाजल लेकर पहुंचे थे दोनों युवक

अखिल भारत हिंदू महासभा ने दावा किया था कि 3 अगस्त को दो युवकों ने ताजमहल में गंगाजल चढ़ाया था. दोनों युवक अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़े बताए जा गए थे. युवकों का गंगाजल चढ़ाते वीडियो भी बनाकर वायरल किया था. इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया था.

आगरा के एडीसीपी सिटी सूरज राय ने कहा था कि ताजमहल में दो युवकों ने गंगाजल चढ़ाया. दोनों युवक गंगाजल से भरी बोतल लेकर पहुंचे थे. ऐसे में वहां पर सुरक्षा में तैनात जवानों को पता नहीं चल पाया. दोनों युवकों के अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़े होने का दावा किया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement