'1 हजार में हवलदार, 10 हजार में इंस्पेक्टर और पूरा थाना लाख में', REEL बनाकर मथुरा पुलिस की 'नीलामी' करने वाला रॉबिन गिरफ्तार

मथुरा के गोवर्धन में एक युवक को सोशल मीडिया पर रील बनाना भारी पड़ गया. आरोपी ने रील में इंस्पेक्टर, हवलदार और पूरे थाने की बोली लगाकर उसे खरीदने का दावा किया था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रॉबिन को दबोच लिया है, जो अब अपनी गलती पर माफी मांग रहा है.

Advertisement
मथुरा में पुलिस के खिलाफ REEL बनाने वाला युवक अरेस्ट (Photo- Screengrab) मथुरा में पुलिस के खिलाफ REEL बनाने वाला युवक अरेस्ट (Photo- Screengrab)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा ,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:21 AM IST

मथुरा के थाना गोवर्धन पुलिस ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पुलिस महकमे का मजाक उड़ाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. देवसेरस गांव के रहने वाले 20 वर्षीय रॉबिन पुत्र रईस ने एक रील बनाकर पूरे थाने की नीलामी करने और अधिकारियों को खरीदने का विवादित वीडियो डाला था. 

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांठोली देवसेरस बंबा की पुलिया के पास से पकड़ा. युवक ने वीडियो में हवलदार की कीमत 1,000 और इंस्पेक्टर की 10,000 रुपये लगाते हुए पूरे स्टेशन का सौदा 1 लाख में करने का दुस्साहस किया था.

Advertisement

ऑनलाइन ठगी के गढ़ से जुड़ा है मामला

पकड़ा गया युवक रॉबिन जिस देवसेरस गांव का निवासी है, वहां के लोग ऑनलाइन ठगी करने में माहिर माने जाते हैं. करीब एक महीने पहले ही पुलिस ने इसी गांव से ठगी के आरोप में 40 लोगों को गिरफ्तार किया था. 

इसी पृष्ठभूमि के बीच रॉबिन ने पुलिस को चुनौती देते हुए वीडियो वायरल किया कि हिंदुस्तान में पैसे की कीमत घट गई होगी, इसलिए वह पुलिस को खरीदने की हैसियत रखता है. इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था.

पुलिस की गिरफ्त में आते ही सुर बदले 

सोशल मीडिया पर खुद को 'सौदागर' बताने वाला रॉबिन पुलिस की गिरफ्त में आते ही पूरी तरह बदल गया. गिरफ्तारी के बाद सामने आई तस्वीरों में वह अपने किए गए कृत्य पर हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि वर्दी और कानून का मजाक उड़ाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement