मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस पलटी, 20 यात्री गंभीर रूप से घायल, 72 से अधिक थे सवार

मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम नोएडा से दरभंगा जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में करीब 72 यात्री सवार थे. सूचना मिलते ही नौहझील थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शीशे तोड़कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई यात्री घायल हुए. सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

Advertisement
माइलस्टोन 76 के पास डबल डेकर बस पलट गई. (Photo: Screengrab) माइलस्टोन 76 के पास डबल डेकर बस पलट गई. (Photo: Screengrab)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:51 PM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. नोएडा से बिहार के दरभंगा जा रही एक डबल डेकर बस थाना नौहझील क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 76 के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में करीब 72 यात्री सवार थे. जिनमें से 20 गंभीर रूप से घायल हैं.

घटना शाम करीब 7:36 बजे की बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही नौहझील थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस टीम ने बस के शीशे तोड़कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला.

Advertisement

इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई है, हालांकि कई यात्रियों को चोटें आई हैं. सभी घायलों को एंबुलेंस और सरकारी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की सहायता से फंसे यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया. डॉक्टरों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जबकि अन्य का प्राथमिक उपचार जारी है.

यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं. इसकी एक बड़ी वजह तेज रफ्तार है. कई चालक निर्धारित गति सीमा का पालन नहीं करते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है.

इसके अलावा लंबी और सीधी सड़क होने के कारण कई बार ड्राइवरों को नींद या झपकी आ जाती है, जो हादसों की अहम वजह बनती है. खराब मौसम, जैसे धुंध या बारिश, भी विजिबिलिटी कम कर देते हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ती हैं.

Advertisement

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर चालक सतर्कता बरतें, गति सीमा का पालन करें और समय-समय पर ब्रेक लेकर आराम करें, तो इन हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement