मथुरा वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर एक बार फिर सुर्खियों में है. मंदिर परिसर के भीतर बैरिकेडिंग के पास एक श्रद्धालु और वहां तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बैरिकेडिंग के अंदर दर्शन के लिए जा रहे एक श्रद्धालु को सुरक्षाकर्मी ने रोका. इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन धक्का-मुक्की इतनी बढ़ गई कि सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालु को मंदिर परिसर से बाहर कर दिया.
बता दे कि बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच होने वाली मारपीट का कोई पहला मामला नहीं है. इसे पहले भी कई मामले सामने आए हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चारों ओर चर्चा का विषय बना हुआ है. देखें VIDEO:-
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों में काफी रोष है. लोग मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं, मंदिर प्रशासन इस मामले में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.
मदन गोपाल शर्मा