आमिर ने राजू बनकर बढ़ाई नजदीकी, झांसा देकर बनाए संबंध, पीड़िता बोली- वो कन्वर्ट करना चाहता था

लखनऊ के चिनहट इलाके में एक युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहा था. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
प्राइवेट वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल. (Photo: Representational) प्राइवेट वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल. (Photo: Representational)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST

यूपी की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शोषण करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपना नाम और पहचान छिपाकर दोस्ती की, फिर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव डाला. विरोध करने पर मारपीट की और धमकी दी गई. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात नौबस्ता कला के रहने वाले एक युवक से हुई थी, जिसने अपना नाम राजू बताया था. शुरुआती बातचीत धीरे-धीरे नजदीकी में बदल गई. आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए. कुछ समय बाद उसे पता चला कि आरोपी का असली नाम आमिर है. इसके बाद युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी. लेकिन इसके बाद मामला और ज्यादा गंभीर हो गया.

यह भी पढ़ें: महिला पुलिसकर्मियों के उस सीक्रेट ऑपरेशन की कहानी, जिससे खुली TCS में 'धर्म परिवर्तन रैकेट' की पोल

आरोप है कि युवक ने उसके कुछ प्राइवेट वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर लिए थे. उन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार दबाव बना रहा था. पीड़िता के मुताबिक, उसने कई बार इनकार किया, लेकिन इसके बावजूद धमकियां जारी रहीं. युवती का कहना है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है. वह धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहा था. 10 मई की रात आरोपी ने उसे घर बुलाकर 25 हजार रुपये देने पर वीडियो डिलीट करने की बात कही.

Advertisement

पीड़िता का कहना है कि पैसे देने के बावजूद आरोपी ने वीडियो डिलीट नहीं किए और उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया. शोर सुनकर आरोपी के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. पीड़िता ने इस मामले को लेकर तकरोही चौकी पहुंचकर शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगाया. चिनहट थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement