लखनऊ अग्निकांड: राख के ढेर पर फिर बसने लगी जिंदगी, विकासनगर की अवैध बस्ती में मौत को दावत दे रहे बिजली के तार

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग के पांच दिन बाद पीड़ितों ने फिर से छप्पर डालना शुरू कर दिया है. राहत सामग्री के बीच अवैध बस्ती में असुरक्षित बिजली लाइनों और केबल नेटवर्क का जाल अभी भी बरकरार है, जो प्रशासन की अनदेखी और भविष्य के बड़े खतरों की ओर इशारा कर रहा है.

Advertisement
विकास नगर की झुग्गियों में फिर से लौट रही रौनक (Photo- ITG) विकास नगर की झुग्गियों में फिर से लौट रही रौनक (Photo- ITG)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

लखनऊ के विकासनगर स्थित आवास विकास परिषद की जमीन पर बसी अवैध बस्ती में पांच दिन पहले लगी भीषण आग के बाद अब जनजीवन दोबारा पटरी पर लौट रहा है. बेघर हुए परिवारों ने राख के अवशेषों के बीच फिर से अपने छप्पर और झोपड़ियां डालनी शुरू कर दी हैं. 

सामाजिक संस्थाएं और लोग मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी सामान मुहैया करा रहे हैं. सालों से यहीं रह रहे इन निवासियों का कहना है कि वे यहीं जीना-मरना चाहते हैं, हालांकि सरकार बेहतर विकल्प दे तो वे जाने को तैयार हैं.

Advertisement

राख के बीच नई उम्मीद और मदद

विकासनगर की अवैध बस्ती में अभी भी आग की तबाही के निशान मौजूद हैं, लेकिन अपनों को खोने के डर से उबरकर लोग दोबारा घर बसा रहे हैं. दान में मिले कपड़ों और राशन को लेकर आते चेहरों पर राहत की मुस्कान है. जमीन विवाद और सुरक्षा के सवाल पर निवासियों का कहना है कि वे मजबूर हैं और बरसों से इसी जगह को अपना घर मान चुके हैं.

प्रशासनिक अनदेखी और बिजली का मकड़जाल

राजधानी में सिर्फ विकासनगर ही नहीं, बल्कि वन विभाग और अन्य सरकारी जमीनों पर भी ऐसी दर्जनों अवैध बस्तियां पनप चुकी हैं. इन झुग्गियों में न केवल बिजली के अवैध कनेक्शन हैं, बल्कि डिश एंटीना और केबल टीवी के तारों का असुरक्षित जाल फैला हुआ है. सवाल यह है कि आखिर यह अवैध बस्तियां कैसे पनप पाईं. इन जगहों पर अगर आग जैसी घटना होती है तो विकासनगर जैसे ही हालात बन सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement