लखनऊ: होली से पहले FSDA का बड़ा एक्शन, 41 लाख का सड़ा-गला खजूर और कचरी जब्त

लखनऊ में खाद्य विभाग ने मिलावट खोरों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. जिसके तहत 41 लाख रुपये से अधिक का एक्सपायर्ड माल जब्त किया गया है. ये माल होली और रमजान पर सप्लाई किया जाना था.

Advertisement
खजूर और कचरी को जब्त करती खाद्य विभाग की टीम. (Photo: Screengrab) खजूर और कचरी को जब्त करती खाद्य विभाग की टीम. (Photo: Screengrab)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:58 AM IST

रमजान और होली से पहले राजधानी लखनऊ में मिलावट खोरों की नींद उड़ गई है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने शहर भर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 41 लाख रुपए से अधिक मूल्य के खाद्य पदार्थ सीज कर दिए. जिसमें 1320 किलो खजूर और 1418 किलो रंगीन कचरी जब्त की गई. इस कार्रवाई से त्योहारों के नाम पर सेहत से खिलवाड़ करने वालों को साफ संदेश दे दिया गया है कि इस बार कोई रियायत नहीं मिलेगी.

Advertisement

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय विजय प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल, घी, वनस्पति, रंगीन कचरी, पापड़, चिप्स, नमकीन, मिठाइयों, बेसन और मैदा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. टीम ने छह नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला भेजा है. रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ के 7 मॉल्स में FSDA की रेड, लुलु हाइपर मार्केट को किया सील, KFC पर भी एक्शन

खजूर के साथ-साथ सुपारी भी एक्सपायर्ड

अयोध्या रोड स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में 1320 किलो एक्सपायर्ड खजूर असुरक्षित पाए गए. जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया. यहीं नहीं, 2000 किलो हल्दी और 20475 किलो सुपारी भी सीज की गई. अमीनाबाद के स्वरूप कोल्ड स्टोरेज समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए हजारों किलो खाद्य सामग्री पर ताला जड़ दिया गया. इसके अलावा रायबरेली रोड की डेयरियों और मिठाई दुकानों से पनीर और पेड़ा के नमूने उठाए गए, जबकि 1418 किलो रंगीन कचरी भी जब्त की गई. कुल मिलाकर 23893 किलो खाद्य पदार्थ कार्रवाई की जद में आए. 

Advertisement

इस एक्शन से साफ है कि त्योहारों की मिठास में जहर घोलने वालों पर इस बार प्रशासन की पैनी नजर है. साथ ही प्रशासन ने आमजन से भी अपील है कि संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement