आलीशान कोठी, करोड़ों की प्रॉपर्टी... फिर क्यों अलीगढ़ का ये परिवार सड़क पर रहने को मजबूर?

अलीगढ़ के रत्नेशपुरम में करोड़ों की संपत्ति वाला सचदेवा परिवार दो दिनों से सड़क पर रहने को मजबूर है. 1800 वर्ग गज की कोठी पर भाइयों ने ताला जड़ दिया है, जिससे बंटवारे के विवाद के बीच रवींद्र सचदेवा का परिवार न्याय की गुहार लगाते हुए घर के बाहर बैठा है.

Advertisement
अलीगढ़ का परिवार कोठी से बाहर रहने को मजबूर (Photo- Screengrab) अलीगढ़ का परिवार कोठी से बाहर रहने को मजबूर (Photo- Screengrab)

शिवम सारस्वत

  • अलीगढ़ ,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

यूपी के अलीगढ़ में एक करोड़पति परिवार 2 दिन से सड़क पर रहने को मजबूर है. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं. दरअसल, रवींद्र सचदेवा की फैमिली घर के बाहर बैठी है, जबकि 1800 वर्ग गज की कोठी के मालिक के भाई प्रदीप मुरादाबाद गए हुए हैं. 

यह विवाद 2012 से पैतृक संपत्ति बेचने के बाद भाइयों के बीच चल रहा है. परिवार के अन्य दो भाई कोठी से ताला लगाकर चले गए हैं. पूरा मामला थाना क्वार्सी इलाके के रत्नेशपुरम का है. 

Advertisement

आपको बता दें कि पैतृक संपत्ति को लेकर हुए विवाद के बाद सचदेवा परिवार सड़क पर रहने को मजबूर हो गया है. करोड़ों की संपत्ति रखने वाला परिवार बीते दो दिनों से अपने ही घर के बाहर सड़क पर बैठकर गुजर-बसर कर रहा है. रवींद्र सचदेवा की फैमिली घर के बाहर बैठी हुई है और आरोप है कि पैतृक संपत्ति बेचने के बाद चार भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि परिवार को घर में प्रवेश तक नहीं करने दिया जा रहा है. 

बताया जा रहा है कि जिस कोठी को लेकर विवाद चल रहा है, उसके मालिक प्रदीप फिलहाल मुरादाबाद रहते हैं व कोठी का ताला लगाकर चले गए हैं. 2 अन्य भाई भी बाहर रहते है. 2012 में मामू भांजा क्षेत्र स्थित एक पैतृक आवास बिकने के बाद इन भाइयों ने 40 लाख रुपए देने का वादा किया था लेकिन वह भी उन्होंने नहीं दिया. बेटे की तबीयत खराब होने की वजह से ज्यादातर पैसा सब उसकी बीमारी में लग गया. 

Advertisement

कुछ समय तक तो देवरों ने साथ दिया लेकिन 2022 से उन्होंने भी सहयोग करना बंद कर दिया. जैसे-तैसे गुजर बसर कर ली लेकिन अब स्थिति ज्यादा खराब होने के बाद वह अपने दूसरे पारिवारिक संपत्ति में हिस्सा मांग रहे हैं. रवींद्र सचदेवा का परिवार घर के बाहर ही रहने को मजबूर हो गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार पिछले दो दिनों से सड़क पर बैठा हुआ है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल है. परिजनों का कहना है कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच मतभेद बढ़ गया है और उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement