यूपी में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने का आज आखिरी मौका, 82 लाख से ज्यादा लोगों ने किया आवेदन

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का आज अंतिम दिन है. चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रही इस प्रक्रिया में अब तक लाखों लोगों ने नए मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन किया है, जबकि कई लोगों के नाम हटाने के लिए भी बड़ी संख्या में फॉर्म जमा किए गए हैं.

Advertisement
यूपी मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति का आज आखिरी दिन. (Photo: Representational) यूपी मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति का आज आखिरी दिन. (Photo: Representational)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है. चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई इस प्रक्रिया के तहत नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने और गलत या अनावश्यक नामों को हटाने का काम किया जा रहा है.

अब तक प्रदेश में करीब 82.34 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया है. फॉर्म-6 उन नागरिकों द्वारा भरा जाता है, जो पहली बार मतदाता बनना चाहते हैं या जिनका नाम किसी कारणवश पहले सूची में शामिल नहीं हो पाया था. विभाग के अनुसार, जो लोग फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर चुके हैं, उनका नाम जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत तैयार की जा रही नई मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में SIR के बाद जारी फाइनल मतदाता सूची, ड्राफ्ट लिस्ट से 23 लाख नाम ज्यादा

वहीं दूसरी ओर, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन सामने आए हैं. अब तक करीब 2.84 लाख फॉर्म-7 जमा किए जा चुके हैं, जिनके आधार पर मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. फॉर्म-7 आमतौर पर उन मामलों में भरा जाता है, जहां किसी मतदाता की मृत्यु हो चुकी हो, वह किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो गया हो या फिर उसका नाम गलती से सूची में दर्ज हो गया हो.

जिन नागरिकों को अभी भी मतदाता सूची में अपने नाम को लेकर कोई दावा या आपत्ति दर्ज करनी है, वे अंतिम दिन का लाभ उठाते हुए संबंधित फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल के अलावा स्थानीय चुनाव कार्यालयों और बूथ स्तर के अधिकारियों के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है. विभाग के अनुसार, दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी आवेदनों की जांच की जाएगी. इसके बाद संशोधित मतदाता सूची जारी की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement