“पेट में लग गई भाई...”, तमंचे से रील बनाते समय चली गोली, युवक की मौत

लखीमपुर खीरी में एक युवक को तमंचे पर रील बनान भारी पड़ गया और गोली उसके पेट में लग गई. जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
तमंचा लोड करते समय चली गोली.(Photo: Representational) तमंचा लोड करते समय चली गोली.(Photo: Representational)

अभिषेक वर्मा

  • लखीमपुर खीरी,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोशल मीडिया के लिए रील बनाना एक लड़के की जिंदगी पर भारी पड़ गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के सुआगाड़ा मोहल्ले में 18 वर्षीय लड़का की अवैध तमंचे से रील बनाते समय गोली लगने से मौत हो गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, लड़का अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले के एक मैदान में मौजूद था. जहां वह अवैध असलहे के साथ हवाई फायरिंग की रील बना रहा था. वीडियो शूट के दौरान वह तमंचे को लोड कर रहा था, तभी अचानक फायर हो गया और गोली सीधे उसके पेट में जा लगी. गोली लगते ही अंश मौके पर गिर पड़ा और दर्द से कराहते हुए चिल्लाने लगा, ''पेट में लग गई भाई.''

 यह भी पढ़ें: UP: लखीमपुर खीरी में मीटिंग में भाजपा विधायक को नहीं मिली कुर्सी 

घटना के बाद उसके दोस्त घबरा गए और तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया. हालांकि लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई.

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस 

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस्तेमाल किया गया तमंचा अवैध था. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि युवक तक यह हथियार कैसे पहुंचा और इस पूरे मामले में किन-किन लोगों की भूमिका रही है.

इस दर्दनाक घटना ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और युवाओं में लाइक व व्यूज की होड़ को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट न केवल गैरकानूनी हैं, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकते हैं.

लखीमपुर सीटी सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पिता ने अपने पुत्र की मृत्यु को लेकर समय पर सही जानकारी न देने व लापरवाही करने के संबंध में एक तहरीर दी गई है. जांच के दौरान प्रथम दृष्टया ये पाया गया कि मृतक को खुद ही गोली लगी थी. परिजनों के अनुसार प्रारंभ में दोस्तों पर आरोप लगाया गया था. 

पिता ने दर्ज कराई FIR

पहले दोस्तों ने ही उसका लखीमपुर में इलाज कराया गया. वहीं स्थिति गंभीर होने पर वादी के पुत्र को लखनऊ रेफर किया गया. जहां एक्सरे में गोली की पुष्टि हुई और उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. इस संबंध में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement