UP: लकड़ी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसे दो बाइक पर सवार 6 लोग, 3 की हुई मौत

यूपी के लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां लकड़ी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में दो बाइक सवार घुस हो गए. जिससे 3 की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य घायल हैं. जिनका इलाज चल रहा है.

Advertisement
सड़क हादसे में 3 की मौत. (Photo: Screengrab) सड़क हादसे में 3 की मौत. (Photo: Screengrab)

अभिषेक वर्मा

  • लखीमपुर खीरी,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:54 AM IST

लखीमपुर खीरी जिले में निघासन थाना क्षेत्र में सिंगाही रोड पर बीती रात करीब एक बजे दर्दनाक हादसा हो गया. जहां सड़क पर अंधेरे में चल रही लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रहे दो अलग-अलग बाइकों पर सवार 6 लोग घुस गए. जिसके चलते एक बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीनों लोगों की हालत गंभीर है. 

Advertisement

अंधेरा होने के चलते नहीं दिखा ट्रैक्टर

बताया जाता है कि सिंगर कस्बे के रहने वाले 6 लोग दो अलग-अलग बाइकों पर निघासन की ओर जा रहे थे. तभी आगे सड़क पर अंधेरे में चल रही लकड़ी से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली में दोनों बाइक सवार घुस गए. जिसके चलते एक बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीनों लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: स्कूटी सवार पर कूदे बंदर, किया बुरा हाल, लखीमपुर में झुंड में मचा रहे उत्पात, VIDEO

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि सिंगर कस्बे में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां दो बाइक सवार लकड़ी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गए. जिससे एक बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई. दूसरी बाइक पर सवार तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement