UP: हाईवे किनारे बंद बक्से में मिला महिला का शव, बाइक सवार युवकों की तलाश में पुलिस

कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे एक बंद बक्से में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि कार सवार दो लोग बक्सा फेंककर गए थे. एएसपी और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं.

Advertisement
कौशांबी हाईवे पर बंद बक्से में मिला महिला का शव (Photo: Screengrab) कौशांबी हाईवे पर बंद बक्से में मिला महिला का शव (Photo: Screengrab)

अखिलेश कुमार

  • कौशाम्बी ,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:18 PM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब हाईवे किनारे झाड़ियों में एक बंद बक्सा मिला, जिसमें एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर हाईवे की है, जहां स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में संदिग्ध हालत में एक बक्सा देखा. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और बक्से की जांच शुरू की.

Advertisement

पुलिस ने जब बक्सा खोला तो उसके अंदर एक महिला का शव मिला, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद एएसपी राजेश सिंह और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है. पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और हर एंगल से जांच कर रही है.

कार सवार दो लोगों द्वारा बक्सा फेंकने की आशंका

एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शाम करीब 7:32 बजे सूचना मिली थी कि हाईवे पर कार सवार दो लोग एक बक्सा फेंक कर चले गए हैं. सूचना मिलते ही पीआरवी, थाना पुलिस, एसएचओ और सीओ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि बक्सा खोलने पर उसमें महिला का शव पाया गया. अभी शव को पूरी तरह बाहर नहीं निकाला गया था क्योंकि फॉरेंसिक टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था. टीम के आने के बाद ही शव को विधिवत तरीके से बाहर निकालकर जांच की जाएगी.

Advertisement

महिला की पहचान में जुटी पुलिस, हर एंगल से जांच जारी

एएसपी ने यह भी बताया कि शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान हैं या नहीं, इसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी का पता लगाने के लिए टीमें गठित कर दी हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की आशंका जता रहे हैं. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों को कुछ लोगों ने बक्स फेंकते देखा था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement