कानपुर सेक्स रैकेट: 19 होटल, दर्जनों लड़कियां और एक शातिर दिमाग; रोहित वर्मा के मोबाइल ने उगले जुर्म के काले पन्ने!

कानपुर में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर पत्रकार रोहित वर्मा के मोबाइल ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं. फोन से बरामद वीडियो में आरोपी कहीं युवक पर पेशाब कर रहा है, तो कहीं पुलिस की टोपी पहनकर धौंस जमा रहा है. इस मामले में पुलिसिया मिलीभगत भी उजागर हुई है.

Advertisement
कानपुर सेक्स रैकेट का आरोपी रोहित वर्मा अरेस्ट (Photo- Screengrab) कानपुर सेक्स रैकेट का आरोपी रोहित वर्मा अरेस्ट (Photo- Screengrab)

रंजय सिंह

  • कानपुर ,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

कानपुर के थाना रावतपुर क्षेत्र में 3 अप्रैल को कोलकाता की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले कथित पत्रकार रोहित वर्मा को गिरफ्तार किया. पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के निर्देश पर बनी विशेष टीम को जांच के दौरान रोहित के फोन से शहर के 19 होटलों की सूची मिली है, जहां वह नौकरी के नाम पर महिलाओं को बुलाकर उनका शोषण करता था. 

Advertisement

अब रोहित के कई चौंकाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में वह एक युवक पर टॉयलेट करते, दूसरे की पिटाई करते और पुलिस की टोपी लगाकर गाड़ी चलाते दिख रहा है. एक वीडियो में वह पुलिसकर्मियों के साथ जन्मदिन मनाते हुए बीयर की बौछार भी कर रहा है.

खौफनाक वीडियो और दबंगई का नजारा

रोहित वर्मा के फोन से मिले वीडियो उसकी अपराधी मानसिकता और रसूख की कहानी बयां कर रहे हैं. वीडियो में उसकी गुंडई साफ दिख रही है, जहां वह मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर एक युवक के ऊपर पेशाब कर रहा है. वहीं, कानून का मजाक उड़ाते हुए वह पुलिस की टोपी पहनकर रील बना रहा है. इन वीडियो के सामने आने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब हर क्लिप की बारीकी से डिजिटल जांच कर रही है.

Advertisement

पुलिस कनेक्शन और दारोगा पर गाज

सेक्स रैकेट और दबंगई के इस खेल में पुलिस महकमे के कुछ लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है. रोहित की मदद करने के आरोप में दारोगा  नितिन यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है. वायरल वीडियो में पुलिसवालों के साथ बीयर उड़ाने वाली घटना ने खाकी की छवि पर भी सवाल खड़े किए हैं. डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी का कहना है कि आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है और अब इन नए वीडियो की सत्यता की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

होटलों में छापेमारी और आगे की जांच

पुलिस ने रोहित के फोन से मिली 19 होटलों की लिस्ट के आधार पर छापेमारी शुरू कर दी है. इन होटलों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि शोषण का यह खेल कब से चल रहा था. महिला के 164 के तहत बयान दर्ज करा लिए गए हैं. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रोहित के इस नेटवर्क में और कौन-कौन से रसूखदार लोग शामिल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement