कानपुर: नॉनवेज खाते हुए वीडियो हुआ वायरल तो भड़के लोग, महंत को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाया

कानपुर के रावतपुर में भूतेश्वर मंदिर के महंत प्रशांत गिरी का नॉनवेज खाते वीडियो वायरल होने पर हंगामा हो गया. आक्रोशित भीड़ ने मंदिर परिसर में महंत के साथ मारपीट कर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महंत को भीड़ से बचाया और घायल अवस्था में थाने ले गई. फिलहाल जांच जारी है.

Advertisement
कानपुर में महंत की पिटाई (Photo- Screengrab) कानपुर में महंत की पिटाई (Photo- Screengrab)

सिमर चावला

  • कानपुर ,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:08 PM IST

कानपुर के रावतपुर इलाके में स्थित भूतेश्वर मंदिर के महंत का नॉनवेज खाते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के कई लोग नाराज हो गए और महंत के साथ मारपीट कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें भीड़ से निकालकर थाने ले गई.

Advertisement

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मंदिर के महंत को नॉनवेज खाते हुए दिखाया गया. इसके बाद इलाके के लोगों में नाराजगी फैल गई. लोगों का कहना था कि मंदिर में रहने वाले महंत को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए.

रविवार देर रात जब महंत मंदिर परिसर में मौजूद थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए और गुस्से में उनके साथ मारपीट करने लगे. घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित भूतेश्वर मंदिर के महंत हैं और मंदिर परिसर में बने एक कमरे में ही रहते हैं. वायरल वीडियो के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश था. देर रात उन्हें मंदिर में देखकर कुछ लोग भड़क गए और उनके साथ हाथापाई कर दी.

Advertisement

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महंत को भीड़ से बचाकर रावतपुर थाने ले आई. मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं. महंत ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है जिस पर पुलिस जांच कर रही है.

रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि पीड़ित को भीड़ से सुरक्षित निकाल लिया गया है. वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और पहचान होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement