'मैं तुम्हें थाने में नहीं रहने दूंगा, अटैची पैक कर लो...' BJP विधायक की एसओ को धमकी, Video Viral

कन्नौज के तिरवा क्षेत्र में करंट से युवक की मौत के बाद बीजेपी विधायक कैलाश राजपूत का एक वीडियो वायरल हुआ है. परिजनों की शिकायत पर विधायक ने फोन पर एसओ को फटकार लगाई और एफआईआर में सुधार की बात कही. उन्होंने कहा कि या तो सुधार कर लो या कपड़े अटैची में पैक कर लो.

Advertisement
बीजेपी विधायक कैलाश राजपूत (Photo: Screengrab) बीजेपी विधायक कैलाश राजपूत (Photo: Screengrab)

नीतेश श्रीवास्तव

  • कन्नौज,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में करंट लगने से एक युवक की मौत के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. तिरवा विधानसभा क्षेत्र के थाना इंदरगढ़ के गांव चन्दौआ में हुई इस घटना के बाद क्षेत्रीय भाजपा विधायक कैलाश राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि गांव चन्दौआ निवासी अखिलेश राजपूत अपने परिवार में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव आए थे. इसी दौरान हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गांव की लाइन पर गिर गया. इससे लाइन में तेज वोल्टेज आ गया. उसी समय अखिलेश खंभे के पास से गुजर रहे थे और करंट की चपेट में आ गए। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

विधायक की फोन कॉल से मचा हड़कंप

घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया. परिवार के लोगों का कहना है कि उन्होंने इंदरगढ़ थाने में शिकायती पत्र दिया था. आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा शिकायत पत्र में बदलाव किया गया.

इसी बीच तिरवा विधानसभा से भाजपा विधायक कैलाश राजपूत मृतक के घर पहुंचे। वहां परिजनों ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी और थाना स्तर पर हुई कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई. इसके बाद विधायक ने फोन पर संबंधित एसओ से बात की. वायरल वीडियो में विधायक कहते सुने जा रहे हैं, मैं तुम्हें थाने में रहने नहीं दूंगा. या तो सुधार कर लो नहीं तो अपने कपड़े अटैची में पैक कर लो.

कन्नौज में विधायक बनाम एसओ

वीडियो में विधायक यह भी कहते हैं कि एफआईआर ऐसी करो जिससे परिवार को क्लेम मिल सके. उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या तुम बिजली विभाग की एसओ हो. इस दौरान उनकी आवाज में नाराजगी साफ सुनी जा सकती है.

Advertisement

विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. एक ओर जहां मृतक परिवार न्याय और मुआवजे की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी ओर इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

घटना का वीडियो वायरल 

फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से जांच की बात कही जा रही है. वहीं बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर भी चर्चा जारी है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement