'तीन शादियां कीं, सबूत मिटाकर छोड़ देता है...' सरकारी डॉक्टर पर पत्नी के गंभीर आरोप, DNA जांच की मांग

झांसी में एक महिला ने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली गई है. महिला का आरोप है कि आरोपी पति ने तीन शादियां की हैं. अब वह मुझे और मेरी बेटी को अपनाने से इनकार कर रहा है. वह सबूत मिटाकर छोड़ देता है. पीड़िता ने डीएनए जांच की मांग की है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
महिला ने डॉक्टर पति पर लगाए गंभीर आरोप. (Photo: Screengrab) महिला ने डॉक्टर पति पर लगाए गंभीर आरोप. (Photo: Screengrab)

प्रमोद कुमार गौतम

  • झांसी,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:01 AM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. महिला का दावा है कि आरोपी ने उससे शादी करने से पहले और बाद में अन्य महिलाओं से भी शादी की. उसकी पांच साल की बेटी है, आरोपी उसे भी अपना मानने से इनकार कर रहा है. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर डीएनए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Advertisement

पीड़िता ने कहा कि वह झांसी के समथर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में नवाबाद थाना क्षेत्र में रहती है. महिला थाने में केस दर्ज कराते हुए पीड़िता ने बताया कि साल 2020 में जब वह बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रहती थी, तभी उसकी मुलाकात सरकारी डॉक्टर राजवीर से हुई थी.

यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती और भरोसे में बदल गई. इसी दौरान उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद उसने रेप किया और वीडियो बना लिया. होश आया तो विरोध किया. इस दौरान आरोपी डॉक्टर ने उससे कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है. इसी बीच वह प्रेग्नेंट हो गई तो उसने आरोपी से 1 मई 2020 में शादी कर ली. इसके बाद दिसंबर में उसने बेटी को जन्म दिया.

बेटी के जन्म के बाद वह अक्सर बाहर रहने लगा और बातचीत भी करना बंद कर दिया. साथ ही अभद्र व्यवहार करने लगा. घर में बंद करके तमंचा दिखाकर मारपीट करता था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'शादी का झांसा देकर 10 साल तक किया रेप', धुरंधर एक्टर पर हाउसहेल्प का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता ने कहा कि पति पुखरायां में तैनात है, उसने एक महिला से शादी की थी, इसके बाद मुझसे शादी की. मेरे बाद भिंड में रहने वाली महिला से शादी की. उसने तीन शादियां कीं और पहली पत्नी को मार दिया. यह उसके माता-पिता का कहना है.

पीड़ित महिला का कहना है कि वह न्याय के लिए भटक रही है. आरोपी कहता है कि उससे कोई संबंध नहीं है और न ही उसकी बेटी है. आखिर में उसने बेटी और आरोपी के डीएनए टेस्ट की मांग की. अब डीएनए जांच कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा.

महिला ने कहा कि मेरे साथ हुई शादी के साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश की. फोटो समेत सबकुछ हटा दिया. मेरी 5 साल की बेटी है. मैंने डीआईजी से डीएनए करवाने की मांग की. वह शादी करने के बाद पहले साक्ष्यों को मिटाता है, इसके बाद छोड़ देता है. हमारी 2020 में अरेंज मैरिज हुई थी. वह कहता है कि हमारी शादी नहीं हुई, तो डीएनए कराया जाए.

अब डीएनए जांच की जा रही है. आरोपी पैसों के लिए ही शादी करता है, इसके बाद छोड़ देता है. वह रिवॉल्वर रखता था, जिसे दिखाकर हमें धमकाता था. अब हम न्याय चाहते हैं. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement