यूपी: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की रेड, तीन दर्जन से ज्यादा अधिकारी कर रहे छापेमारी

लखनऊ के गोमतीनगर में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स ने छापेमारी की है. बलिया की रसड़ा सीट से इकलौते विधायक के आवास पर आयकर विभाग रिकॉर्ड खंगाल रहा है.

Advertisement
विधायक उमाशंकर सिंह (File Photo) विधायक उमाशंकर सिंह (File Photo)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ ,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST

लखनऊ के गोमतीनगर में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की है. बलिया जिले की रसड़ा सीट से विधायक उमाशंकर के घर पहुंची आयकर विभाग की टीम रिकॉर्ड्स खंगाल रही है. इस अचानक हुई कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है.

जानकारी के मुताबिक, बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर इनकम टैक्स विभाग ने सुबह करीब 7 बजे छापेमारी की. दर्जनों अधिकारियों की टीम भारी पुलिस बल के साथ विधायक के आवास पर पहुंची. टीम दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'दिमाग न खराब हो... मैं मंत्री हूं और मुझे ही नहीं बुलाया', बलिया में बिना बताए पुल का उद्घाटन किए जाने से PWD के अधिकारी पर भड़के दयाशंकर सिंह

मालूम हो कि रसड़ा विधायक उमाशंकर फिलहाल कैंसर से पीड़ित हैं. उनके दो ऑपरेशन हो चुके हैं. लखनऊ में अपने आवास पर आइसोलेशन में रह रहे हैं. वित्तीय लेनदेन और संपत्ति से जुड़ी जांच के कारण हुई इस अचानक कार्रवाई से राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है. सूत्रों के अनुसार, छापे में 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं और भारी फोर्स तैनात है. हालांकि, विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है.

उमाशंकर सिंह पीडब्यूडी के बड़े ठेकेदार भी हैं. वह उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक हैं. हाल ही में स्थानीय मंत्री दयाशंकर सिंह से उनकी जुबानी जंग ने बलिया समेत प्रदेश में जमकर सुर्खियां बटोरी थीं. मामला एक ब्रिज के उद्घाटन से जुड़ा था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement