लखनऊ में ठंडी हवाओं के साथ तेज बारिश, उत्तर प्रदेश में बदला मौसम, जानें IMD का अपडेट

IMD Rainfall: देश के तमाम राज्यों में बारिश से मौसम बदल गया है. मई की शुरुआत में ये बारिश गर्मी से बड़ी राहत लेकर आई है. दिल्ली, यूपी समेत तमाम राज्यों में बारिश दर्ज की जा रही है. आइए जानते हैं यूपी के मौसम पर क्या है IMD का अपडेट.

Advertisement
IMD Weather Update (Representational Image) IMD Weather Update (Representational Image)

शिल्पी सेन

  • लखनऊ ,
  • 01 मई 2023,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली से लेकर यूपी के तमाम जिलों में गरज के साथ बारिश गर्मी से राहत लेकर आई है. मौसम विभाग की मानें तो आज रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर पश्चिम राज्यों में दिखाई देगा. इसके चलते इस हिस्से में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज ठंडी हवाओं के साथ तेज बारिश देखने को मिली है. 

Advertisement

लखनऊ में बारिश
मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में 4 मई तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए तेज बारिश की चेतावनी जारी की है. लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. आनेवाले दिनों में उत्तर प्रदेश की राजधानी में तापमान कम होगा. कल यानी 02 मई को लकनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 

क्यों हो रही बारिश
वर्तमान में मध्य पाकिस्तान के ऊपर  पश्चिमी विक्षोभ (western disturbances) के प्रभाव से दक्षिणी पाकिस्तान पर बने चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) और प्रदेश के दक्षिणी पश्चिमी भाग में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में गरज के साथ बारिश का दौर शुरु हो गया है. 

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों का हाल
आगरा: मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज आगरा में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. 5 मई तक आगरा में बारिश का दौर जारी रह सकता है. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है. मौसम विभाग की मानें तो आगरा में गरज के साथ बारिश जारी रहेगी. 

Agra Weather Update 

कानपुर: मौसम विभाग की मानें तो कानपुर में 03 मई तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. आज भी कानपुर में एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, आज कानपुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. कल कानपुर में धूलभरी आंधी चलने के साथ ही बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं. 05 मई से कानपुर में आसमान साफ रहने के आसार हैं. 

Kanpur Weather Update

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी की बात करें तो आज यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गरज के साथ बारिश भी दर्ज की जा सकती है. लखीमपुर में भी 04 मई तक बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. 

Advertisement

वाराणसी: यहां आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 04 मई तक बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो कल से 04 मई तक वाराणसी में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है. वहीं, वाराणसी में इन दिनों धूलभरी आंधी चलने की भी आशंका है. 

नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में मई की शुरुआत बारिश से हुई है. महाराष्ट्र में भी बारिश से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले कुछ दिनों तक देशभर के तामाम राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. मई के शुरुआती एक हफ्ते में देशभर को हीटवेव से राहत रहेगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement