'मैं बालिग हूं और अपनी मर्जी से आई हूं', सहारनपुर में मुस्लिम लड़के संग भागी हिंदू लड़की, तनाव के बीच गांव में फोर्स तैनात

सहारनपुर के सांगाठेड़ा में युवती के लापता होने पर बवाल मच गया है. युवती ने वीडियो जारी कर अपनी मर्जी से मुस्लिम युवक के साथ जाने और शादी के कागजात बनवाने का दावा किया है, जबकि परिजनों की शिकायत पर पुलिस उसे बरामद करने के लिए दबिश दे रही है.

Advertisement
लड़का-लड़की ने वीडियो जारी पुलिस से मांगी सुरक्षा (Photo- Screengrab) लड़का-लड़की ने वीडियो जारी पुलिस से मांगी सुरक्षा (Photo- Screengrab)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर ,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

Uttar Pradesh News: सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र स्थित एक गांव की निवासी कशिश ने 24 फरवरी की रात अपने प्रेमी आजम के साथ घर छोड़ दिया. इस मामले में पिता जसबीर की तहरीर पर पुलिस ने गंगोह कोतवाली में गुमशुदगी और अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है. युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से साथ जाने और परिजनों से जान का खतरा होने की बात कही है. दूसरी ओर, गांव में हिंदू संगठनों ने पंचायत कर युवती की बरामदगी न होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी है.

Advertisement

'मैं बालिग हूं और अपनी मर्जी से आई हूं'

वायरल वीडियो में कशिश ने स्पष्ट किया कि वह आजम को डेढ़ साल से जानती है और उसी के साथ रहना चाहती है. उसने आरोप लगाया कि घर वालों को जब इस रिश्ते का पता चला तो उसे टॉर्चर किया गया और आजम को मारने की धमकी दी गई. 

कशिश का दावा है कि वह 18 साल से ऊपर है और उसने सुसाइड की धमकी देकर आजम को साथ ले जाने के लिए मजबूर किया. अब दोनों ने कानूनी कागजात तैयार करवा लिए हैं और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

गांव में तनाव और महापंचायत की चेतावनी

युवती के लापता होने के बाद सांगाठेड़ा गांव में माहौल बेहद तनावपूर्ण है. परिजनों का आरोप है कि दूसरे समुदाय का युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है. एफआईआर के मुताबिक युवती की उम्र 17 साल 5 महीने बताई गई है, जिससे कानूनी पेच फंस सकता है. हिंदू संगठनों ने इसे 'लव जिहाद' करार देते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा है. गांव में हुई पंचायत में ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि यदि जल्द बरामदगी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा.

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा के इंतजाम

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. युवती की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और वायरल वीडियो की भी बारीकी से जांच की जा रही है. गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल और पिकेट तैनात कर दी गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement