लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आदेश का पालन न होने पर सख्त रुख अपनाते हुए लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों को फ्रीज कर दिया है. नवनिर्वाचित पार्षद को शपथ न दिलाए जाने के कारण कोर्ट ने गुरुवार को यह बड़ा फैसला सुनाया.

Advertisement
लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल (Photo- FB) लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल (Photo- FB)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों को पूरी तरह सीज करने का एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया. हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के जस्टिस आलोक माथुर और जस्टिस कमर हसन रिजवी की पीठ   ने मामले की सुनवाई की थी.  

यह कड़ी कार्रवाई वार्ड संख्या-73 (फैजुल्लागंज) से नवनिर्वाचित पार्षद ललित किशोर तिवारी को पिछले पांच महीनों से शपथ न दिलाए जाने के कारण की गई है. कोर्ट ने साफ कहा कि मेयर पक्ष हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों जगह से राहत पाने में असफल रहा, इसके बावजूद अदालती आदेश, जिला मजिस्ट्रेट और राज्य सरकार के निर्देशों का पालन नहीं किया गया.

Advertisement

चुनावी विवाद और शपथ में देरी पर कोर्ट सख्त

साल 2023 के नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदीप कुमार शुक्ला विजयी घोषित हुए थे, लेकिन हलफनामे में गड़बड़ी के चलते कोर्ट ने दिसंबर 2025 में उनका निर्वाचन रद्द कर सपा समर्थित ललित किशोर तिवारी को निर्वाचित घोषित किया था. सुप्रीम कोर्ट से भाजपा प्रत्याशी की याचिका खारिज होने के बाद भी पार्षद को शपथ नहीं दिलाई जा रही थी. मामले में सीनियर एडवोकेट गौरव मेहरोत्रा ने हाईकोर्ट में पक्ष रखा.

अब DM और नगर आयुक्त संभालेंगे नगर निगम की कमान

हाईकोर्ट के इस कड़े आदेश के बाद नगर निगम प्रशासन और राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है. अदालत के निर्देशानुसार, जब तक नए पार्षद ललित किशोर तिवारी को पद की शपथ नहीं दिलाई जाती, तब तक मेयर के पास कोई अधिकार नहीं रहेंगे. इस दौरान लखनऊ नगर निगम के सभी प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों की पूरी कमान जिलाधिकारी (DM) और नगर आयुक्त संभालेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement