गोरखपुर में सौतेली मां बनी हैवान! मासूम बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला, धड़ से अलग किया सिर; तंत्र-मंत्र और बलि का शक

गोरखपुर के पिपराइच में दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां सौतेली मां पूजा मौर्य ने 3 साल की मासूम की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. कमरे में पूजा स्थल होने के कारण तंत्र-मंत्र के एंगल से भी जांच की जा रही है.

Advertisement
पुलिस ने हत्यारोपी सौतेली मां को गिरफ्तार किया (Photo- Screengrab) पुलिस ने हत्यारोपी सौतेली मां को गिरफ्तार किया (Photo- Screengrab)

गजेंद्र त्रिपाठी

  • गोरखपुर ,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST

यूपी के गोरखपुर में बीती रात हैवानियत की इंतहा पर कर देने वाली घटना ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए. उत्तरी ग्रामीण इलाके में एक कलयुगी मां ने 3 साल की सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. पहली पत्नी की मौत के बाद पिता ने 3 साल की मासूम के लालन-पालन के लिए दूसरी शादी की थी. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. शक के आधार पर पुलिस तंत्र-मंत्र के एंगल से भी जांच कर रही है.

Advertisement

आपको बता दें कि घटना पिपराइच थाना क्षेत्र के इमलिया उर्फ विजहरा की है. यहां मंगलवार की रात त्रिवेणी मौर्य की नवविवाहित पूजा मौर्य ने 3 साल की सौतेली बेटी आदित्या उर्फ लाडो को धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से काटकर मौत के घाट उतार दिया. उसने धारदार हथियार से ऐसा वार किया कि मासूम का सिर धड़ से अलग हो गया. वारदात को जिस कमरे में अंजाम दिया गया है वहां डबल बेड के ठीक बगल में भगवान की तस्वीरें लगी हैं और पूजा स्थल बना हुआ है. यही वजह है कि पुलिस तंत्र-मंत्र और जादू-टोना एंगल से भी जांच पड़ताल कर रही है.

मृत बच्ची के पिता और 'हत्यारिन' महिला के पति त्रिवेणी मौर्य ने बताया कि जनवरी में बच्ची के लालन-पालन के लिए दूसरी शादी की थी. त्रिवेणी के मुताबिक, दूसरी पत्नी पूजा शाम के बाद कभी कमरे से बाहर नहीं निकलती थी. लेकिन घटना वाले दिन वह रात 11 से 12 बजे के करीब घर के बाहर खड़ी थी. इसी दौरान उसे बाहर निकलकर जाते हुए देखा. शक होने पर उसका उसका पीछा किया तो वह भागने लगी. शोर मचाया तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद जब कमरे में लौटकर आए तो मंजर देख होश उड़ गए. बेटी की सिर कटी लाश पड़ी थी. 

Advertisement

त्रिवेणी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पिपराइच पुलिस और आलाधिकारियों ने आरोपी पूजा मौर्य से पूछताछ की और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना के बाद पुलिस घटनास्थल और तमाम साथियों को देखते हुए तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के एंगल से भी जांच पड़ताल कर रही है.

गोरखपुर के चौरीचौरा सर्किल के सीओ रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि एक महिला ने अपनी बच्ची के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया है. इस सूचना पर पिपराइच पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस पूछताछ में पता चला कि एक महिला की जनवरी माह में शादी हुई थी उसने अपने 3 साल की सौतेली बेटी की धारदार हथियार से हमला किया है, जिससे उसकी मृत्यु हो गई है. आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर लिया गया है. घटना किन कारणों से की गई है, इसकी जांच की जा रही है. मुकदमा दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है. मौके पर शांति-व्यवस्था बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement