'दिखा दी अपनी मजहबी सोच...', CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना पर भड़के रवि किशन

बिहार के एक मौलाना द्वारा योगी आदित्यनाथ की मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है. गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मातृत्व का अपमान करने वाले लोग अपने संस्कार और मजहबी सोच का परिचय देते हैं और ऐसी मानसिकता को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा.

Advertisement
गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन. (Photo: X/@ravikishann) गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन. (Photo: X/@ravikishann)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

बिहार के एक मौलाना द्वारा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है. इस बयान की कई नेताओं ने कड़ी निंदा की है. बीजेपी के लोकसभा सांसद रवि किशन ने सीएम योगी की मां को लेकर एक मौलाना की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ा आक्रोश जताया है. गोरखपुर के सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि भारतीय संस्कृति में मां सर्वोच्च सम्मान की प्रतीक होती है और किसी भी व्यक्ति की मां के बारे में अभद्र टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है. 

Advertisement

रवि किशन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता पर बिहार के एक मौलाना द्वारा की गई टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है. उन्होंने कहा, 'जो लोग मातृत्व का अपमान करते हैं, वे वास्तव में अपने संस्कार और अपनी सोच का ही परिचय देते हैं. भारतीय समाज में मां को सबसे ऊंचा स्थान दिया जाता है. ऐसे में किसी की मां के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना न केवल सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन है बल्कि यह हमारी संस्कृति और मूल्यों के भी खिलाफ है.' 

उन्होंने आगे कहा कि समाज यह भी देख रहा है कि महिलाओं के प्रति कुछ लोगों की मजहबी सोच क्या है. उन्होंने उम्मीद जताई कि समाज ऐसे बयानों को गंभीरता से लेगा और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएगा. रवि किशन ने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियां महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाती हैं और सामाजिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचाती हैं. गोरखपुर सांसद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसी सोच को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा बनाए रखना बेहद जरूरी है. 

Advertisement

रवि किशन ने कहा कि भारत की परंपरा महिलाओं और मातृत्व के सम्मान पर आधारित रही है. इसलिए किसी भी व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के में बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने उत्तर प्रदेश में गोकशी पर लागू सख्त कानूनों की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री योगी की मां के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया. मौलाना ने भड़काऊ अंदाज में कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसा कानून बना दिया गया है कि यदि किसी के पास मुख्यमंत्री की मां का मांस (गोश्त) भी मिल जाए, तो पुलिस उसका एनकाउंटर कर देती है या पैरों में छेद कर देती है.

मौलाना की इस आपत्तिजनक टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं और सीएम योगी के समर्थकों में भारी आक्रोश है. लखनऊ में शनिवार को योगी समर्थकों ने मौलाना का पुतला फूंका और उसे पैरों से कुचला. युवाओं ने हजरतगंज में मौलाना की शव यात्रा निकाली. गुस्साए लोगों ने मौलाना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तार करने की मांग की. भाजपा नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने मौलाना पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'मां का दर्जा किसी भी धर्म में बहुत ऊपर होता है. इस्लाम में भी मां को बहुत बड़ा दर्जा दिया गया है, लेकिन ऐसे पाठ इस मौलाना ने नहीं पढ़े हैं. इस प्रकार की भद्दी टिप्पणी करना बंद करें, उन्हें माफी मांगनी चाहिए.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement