UP: मेडिकल स्टोर संचालक ने दवा देने के बजाय लगा दिया इंजेक्शन, 9 साल की बच्ची की मौत

गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 9 साल की बच्ची की इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई. बताया जाता बच्ची अपनी मां के साथ मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी. जहां मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे इंजेक्शन लगा दिया और उसकी मौत हो गई.

Advertisement
इंजेक्शन से गई 9 साल की बच्ची की जान. (Photo: Representational ) इंजेक्शन से गई 9 साल की बच्ची की जान. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • गोरखपुर,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

गोरखपुर के उरुवा इलाके में एक मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद 9 साल की एक बच्ची की मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. यह घटना रविवार शाम की है. पुलिस ने बताया कि मृतक दिव्या बांसगांव थाना इलाके के मसुरिया गांव की रहने वाली थी और उसे हल्की खांसी और बुखार था.

Advertisement

इंजेक्शन लगाते ही बच्ची की हुई मौत

बच्ची की मां शशिकला की शिकायत के मुताबिक वह अपनी बेटी को इलाज के लिए रविवार शाम करीब 4 बजे जोहराबाद में एसएन मेडिकल स्टोर ले गई थी. शशिकला ने दावा किया कि स्टोर संचालक ने दिव्या को देखते ही तुरंत इंजेक्शन लगा दिया. जिससे कुछ ही मिनटों में उसकी बेटी की हालत तेजी से बिगड़ गई और वह गिर गई. इसके बाद उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: BRD मेडिकल कालेज के ट्रॉमा वार्ड में इंटर्न डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच मारपीट, Video

पुलिस ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद स्टोर संचालक फरार है. आरोपी स्टोर संचालक की पहचान पुलिस ने अभी तक नहीं बताई है. घटना के बाद से उसकी दुकान भी बंद है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement

बांसगांव के स्टेशन हाउस ऑफिसर जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा. शशिकला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को ढूंढने की कोशिश की जा रही है.

मेडिकल अधिकारी ने क्या कहा?

उरुवा प्राइमरी हेल्थ सेंटर के इंचार्ज डॉक्टर जेपी तिवारी ने घटना को गंभीर बताया और कहा कि मेडिकल स्टोर सिर्फ दवाएं बेचने के लिए ऑथराइज्ड हैं. मेडिकल स्टोर संचालक को इंजेक्शन लगाने या क्लिनिक की तरह इलाज करने की इजाजत नहीं है. फिलहाल आगे की कार्रवाई के लिए चीफ मेडिकल ऑफिसर और डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर को एक डिटेल्ड रिपोर्ट भेज दी गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement