रेलवे स्टेशन पर मिले दलाल का जाल, 25 हजार में बेच दी गई 16 साल की मासूम

उत्तर प्रदेश में मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां झारखंड की नाबालिग लड़की को 25 हजार रुपये में बेच दिया गया और उसके साथ प्रताड़ना की गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया है.

Advertisement
 25 हजार में बेच दी गई 16 साल की मासूम (Photo: representational image) 25 हजार में बेच दी गई 16 साल की मासूम (Photo: representational image)

aajtak.in

  • पश्चिम सिंहभूम ,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:13 AM IST

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर उपमंडल की एक लड़की मानव तस्करों का शिकार हो गई और कथित तौर पर उसे उत्तर प्रदेश में 25,000 रुपये में बेच दिया गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय लड़की को उसके खरीदारों ने फिजिकल टॉर्चर भी दिया. चक्रधरपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अवधेश कुमार ने सोमवार को पीटीआई को बताया कि लड़की इस साल 20 जनवरी को अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूल जा रही थी, तभी कुछ बातों पर दोनों के बीच बहस हो गई.

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया, 'पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को बीच रास्ते में ही छोड़ दिया और चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन की ओर चल पड़ी. स्टेशन पर लड़की को अकेला देखकर एक अज्ञात दलाल ने उसे अपने जाल में फंसा लिया. आरोपी ने लड़की को नौकरी दिलाने और बेहतर जीवन का झांसा देकर अपने साथ चलने के लिए राजी कर लिया.'

लड़की उसके साथ ट्रेन से उत्तर प्रदेश चली गई. पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, 'दलाल लड़की को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के इनायतपुर ले गया और किशोरी लाल कुइरी नाम के एक व्यक्ति से संपर्क किया.' दलाल ने उस व्यक्ति को लड़की के बारे में जानकारी दी, जिसने बदले में अपने पड़ोसी संदीप कुमार को लड़की को बेचने के बारे में बताया.

पुलिस ने बताया कि,'इसके बाद संदीप ने 2.5 डेसिमल जमीन गिरवी रखकर 25,000 रुपये में लड़की को खरीद लिया.' लड़की के लापता होने के बाद उसकी मां और बहन ने अथक खोजबीन की. जब वह नहीं मिली तो उन्होंने 2 अप्रैल को चक्रधरपुर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया.अवदेश कुमार ने बताया,'तकनीकी निगरानी और सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लड़की का पता लगाया और उत्तर प्रदेश स्थित आरोपियों के घर पर छापा मारकर लड़की को बचाया और संदीप कुमार और किशोरी लाल कुइरी दोनों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया.'

Advertisement

पुलिस को दिए अपने बयान में लड़की ने बताया कि उसके साथ लगातार शारीरिक दुर्व्यवहार किया गया और उसे प्रताड़ित किया गया. उसके शरीर के कई हिस्सों पर जलने के निशान हैं. लड़की द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न के दावे की पुष्टि के लिए हम उसकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. लड़की फिलहाल अपने परिवार के साथ है. दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


 

 
 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement