Ghazipur: अनजान लड़के संग देख भड़क उठा भाई, कुल्हाड़ी से काट डाली बहन की गर्दन, मंजर देख कांप उठी घरवालों की रूह

गाजीपुर के इस हत्यारोपी भाई ने अपनी बहन को एक अनजान लड़के के साथ देख लिया था, जिसके चलते वो आगबबूला हो उठा और खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला. वारदात के बाद भाई मौके से फरार हो गया.

Advertisement
गाजीपुर में कुल्हाड़ी से कत्ल (सांकेतिक फोटो) गाजीपुर में कुल्हाड़ी से कत्ल (सांकेतिक फोटो)

विनय कुमार सिंह

  • गाजीपुर ,
  • 24 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST

यूपी के गाजीपुर से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक भाई ने अपनी सगी बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला. बताया जा रहा है कि हत्यारोपी भाई ने बहन को एक अनजान लड़के के साथ देख लिया था, जिसके चलते वो आगबबूला हो उठा और खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला. वारदात के बाद भाई मौके से फरार हो गया. घर के अंदर का मंजर देख लोगों की रूह कांप उठी. फिलहाल, पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला जमानियां कोतवाली क्षेत्र का है जहां मंगलवार की देर शाम भाई संतोष ने अपनी 17 वर्षीय बहन की कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी भाई मौके से भाग हो गया. वहीं, घटना से घर में हड़कंप मच गया. घरवाले युवती के गले पर कपड़ा बांधकर खून को रोकने का प्रयास करने लगा.

पिता महातिम बिंद ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर मची अफरातफरी के बीच पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घर में खून ही खून बिखरा हुआ था. युवती की गर्दन कटी हुई थी और उसपर कपड़ा बांधा गया था. 

मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स

मामले में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि महातिम नामक शख्स के द्वारा सूचना दी गई थी कि बेटे संतोष ने बेटी पर हमला कर दिया है. इस हमले में वो लहूलुहान हो गई है. फौरन पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती मृत अवस्था में पड़ी थी. डॉक्टरों ने उसको डेड घोषित कर दिया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फरार हत्यारोपी भाई की तलाश शुरू कर दी गई. 

Advertisement

इसके संबंध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया है. अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है. परिजनों ने बताया कि संतोष ने बहन को किसी के साथ देख लिया था. भाई को बहन का फोन पर बात करना भी नहीं पसंद था. इसी खुन्नस में दोनों में बहस हुई और फिर बहस के बाद भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement